Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog / Teeth
Teeth

दांतो का पीलापन

दांतो का पीलापन

दांतो का पीलापन – आज हर कोई व्यक्ति सुंदर और स्मार्ट दिखना चाहता है। फिर चाहें वो कोई महिला हो या पुरूष। खूबसूरत दिखने के लिए लोग अपने चेहरे पर तरह-तरह के एक्सप��रिमेंट करते है। लेकिन खूबसूरत या सुंदर दिखने के लिए सिर्फ आपका चेहरा ही सुंदर नहीं होना चाहिए बल्कि उसके साथ आपकी मुस्कान, आपकी हंसी भी सुंदर होनी चाहिए, क्योंकि ये हमारी पर्सनालिटी (व्यक्तित्व) का अहम हिस्सा है। पर मुस्कुराते समय यदि आपके दांतो का पीलापन सामने वाले को नजर आ जायें तो ऐसे में न सिर्फ आप स्वयं हंसी के पात्र बनेंगे बल्कि साथ में आपका पूरा व्यक्तित्व भी नेगेटिव हो जायेगा। इसलिए हमें अपने दांतों का हमेशा ध्यान रखना चाहिए और उनके पीले पड़ने के कारणों को जानना चाहिए-

 

पीले दांतों का कारण;

 
  • दांतों की ठीक से सफाई न हो पाना।
  • गुटखा-तंबाकू का सेवन करना।
  • बीड़ी-सिगरेट का सेवन करना।
  • चाय-काफी का अधिक सेवन करना।
  • लगातार उम्र का बढ़ना।
  • किसी बीमारी के होने पर अधिक एंटीबायोटिक खा लेना।
  • शरीर में खराब मेटाबॉलिज्म (भोजन को ऊर्जा में बदलने की प्रक्रिया) का होना।
  • कुछ लोगों के दांतों का पीला होना जेनेटिक होता है।
  • कुछ लोगों के दांतों की हड्डी भी पीली होती है। जोकि इस समस्या का अन्य कारण है।

पीले दांतों से बचने के लिए बरतनी होंगी ये सावधानियां;

 
  • तंबाकू, धुम्रपान और शराब का सेवन न करें।
  • चाय-काफी का सेवन कम-से-कम करें।
  • मुहं की सफाई का विशेष ध्यान रखें और अच्छे से टूथब्रश करें।
  • खाने के बाद कुल्ला करने की आदत डालें।
  • पान का सेवन कम करें।
  • संभव हो पाए तो दिन में एक बार दातून आवश्य करें।
  • पीने वाले पदार्थों का सेवन स्ट्रॉ के माध्यम से करें। क्योंकि ऐसा करने से उस पदार्थ का रंग आपके दांतों पर नहीं चढ़ेगा।
  • दूध से बनने वाले पदार्थों (दही, पनीर, मक्खन) का अधिक सेवन करें।
  • चीनी रहित (बिना चीनी की) च्युइंगम पीले दांतों से छुटकारा दिलाने में मदद करती है। इसलिए इसका उपभोग जरूर करें।
  • दिन में दो से तीन बार ब्रश करने की आदत डालें।

पीले दांतों को साफ करने के घरेलू उपाय;

 
  • रात को सोने से पहले संतरे के छिलके से दांतों को साफ करने से पीलापन काफी हदतक कम हो जाता है।
  • नींबू दांतो को साफ करने के लिए काफी लोकप्रिय है। इसके रस को पानी में मिलाकर, उससे कुल्ला करना दांतों के लिए अच्छा माना जाता है।
  • नींबू के छिलके को दांतों पर रगड़ने से भी दांत साफ होते हैं।
  • स्ट्रॉबेरी भी नींबू की तरह विटामिन-सी का एक अच्छा सोर्स है। स्ट्रॉबेरी का पेस्ट बनाकर उसको दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन हटने लगता है।
  • जैतून का तेल और सेब के सिरके का मिश्रण टूथपेस्ट के साथ इस्तेमाल करने से पीले दांतों से छुटकारा पाया जा सकता है।
  • गाजर के टूकड़े को नींबू के रस में भिगोकर दांतों पर रगड़ने से दांतों का पीलापन कम होता है।
  • अदरक के पेस्ट को दांतों पर घिसकर कुछ देर के लिए ऐसा ही छोड़ दें और कुछ समय बाद कुल्ला करें। नियमित रूप से ऐसा करने से दांतों की पीली परत हटने लगती है।
  • नारियल के तेल से दांतों को दस-पंद्रह मिनट तक रगड़कर थूक दें। इस प्रक्रिया को दो-तीन सप्ताह तक लगातार करने से दांतों का पीलापन हटने लगेगा।
  • नीम का तेल और दांतून, दोनों ही दांतों को साफ करने के बेहतर उपाए हैं।
  • बेकिंग सोड़े को टूथपेस्ट के साथ मिलाकर इस्तेमाल करने से दांतों में चमक आने लगती है।
  • टूथपेस्ट में नमक डालकर, उससे ब्रश करने से भी दांतों का पीलापन साफ होता है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts