Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog / Common Health Problems
Common Health Problems

शैंक्रॉइड क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

शैंक्रॉइड क्या है? जानें इसके कारण और लक्षण

शैंक्रॉइड क्या है?

शैंक्रॉइड एक प्रकार का यौन संचारित संक्रमण है, जिसके कारण जननांगों में दर्दनाक घाव या नासूर बनने लग जाते हैं। इसके कारण लिम्फ नोड्स और ग्रोइन क्षेत्र (जननांग और जांघ के बीच का हिस्सा) में भी सूजन आने लगती है व दर्द होने लग जाता है।

 

शैंक्रॉइड के क्या लक्षण हैं?

शैंक्रॉइड से ग्रस्त ज्यादातर लोगों में इन्फेक्शन से संक्रमित होने के 3 से 10 दिन के भीतर लक्षण विकसित होने लग जाते हैं।

  • जननांग तथा योनि क्षेत्रों में दर्दनाक व लाल रंग की गांठ बनना शैंक्रॉइड का सबसे आम लक्षण होता है, ये गांठ धीरे-धीरे छाले या खुले घाव के रूप में बदल जाती हैं।
  • शैंक्रॉइड से होने वाले घाव काफी दर्दनाक होते हैं और ये पुरुषों के मुकाबले महिलाओं को ज्यादा महसूस होते हैं।
  • यूरेथ्राइटिस (मूत्रमार्ग में सूजन व लालिमा)तथा योनी से असाधारण द्रव निकलना , घाव से खून बहना और दर्द होना
  • डिस्यूरिया (Dysuria), इस स्थिति में पेशाब के दौरान दर्द व जलन होने लग जाती है।
शैंक्रॉइड के कारण

यह संक्रमण "हेमोफिलस डुक्रेयी" (Haemophilus ducreyi) नामक बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया जननांगों के ऊतकों को प्रभावित करता है, जिसके कारण खुले घाव बनने लग जाते हैं। इन घावों को कई बार शैंक्रॉइड या अल्सर भी कहा जाता है।

शैंक्रॉइड का संक्रमण दो तरीकों से होता है:

  • पहला, यौन संबंध बनाते समय स्वस्थ व्यक्ति की त्वचा संक्रमित व्यक्ति के घाव को छूने से।
  • दूसरा, संक्रमित घाव से निकलने वाली पस या द्रव जब शरीर के किसी दूसरे भाग या किसी दूसरे व्यक्ति के संपर्क में आ जाती है, तो उस व्यक्ति को भी शैंक्रॉइड संक्रमण हो जाता है। शैंक्रॉइड का यह प्रकार यौन संचारित नहीं होता।
शैंक्रॉइड का इलाज-

शैक्रॉइड का इलाज संभव है, इसका इलाज दवाओं और सर्जरी आदि की मदद से सफलतापूर्वक किया जाता है। अपना और अपने पार्टनर का भी इलाज कराएं।

दवाएं :

आपके डॉक्टर शैंक्रॉइड का कारण बनने वाले बैक्टीरिया मारने के लिए कुछ प्रकार की एंटीबायोटिक दवाएं लिखते हैं। एंटीबायोटिक दवाएं घाव ठीक होने के बाद पड़ने वाले निशान की संभावना भी कम कर देती है।

 

ऑपरेशन :

यदि आपके लिम्फ नोड्स में बड़ा घाव बन गया है, तो डॉक्टर उस में से सुई की मदद से या सर्जरी की मदद से द्रव निकाल सकते हैं। इस मदद से घाव की सूजन व दर्द कम हो जाते हैं, लेकिन इससे कुछ निशान भी पड़ सकते हैं।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts