Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

क्या है चंद्रप्रभा वटी? जानें, इसके फायदों के बारे में

क्या है चंद्रप्रभा वटी? जानें, इसके फायदों के बारे में

चंद्रप्रभा वटी एक बहुत ही प्रसिद्ध और लाभप्रद आयुर्वेदिक औषधि है। इसके नाम से ही उसके गुणों को समझा जा सकता है। चंद्र यानी चंद्रमा और प्रभा यानी उसकी चमक। अर्थात चंद्रप्रभा वटी के सेवन से शरीर में चंद्रमा जैसी कांति या चमक और बल पैदा होता है। इसलिए वह बीमारियां जिनके उपरान्त शारीरिक कमजोरी महसूस होती है। उन बीमारियों की दवाओं के साथ चंद्रप्रभा वटी भी दी जाती है। आयुर्वेद के अनुसार चन्द्रप्रभा वटी स्त्री-पुरुष दोनों वर्ग के लिए उपयोगी एवं फायदेमंद साबित होती है। चंद्रप्रभा वटी कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मदद भी करती है।

 
क्या है चन्द्रप्रभा वटी?

आयुर्वेद में चंद्रप्रभा वटी बेहद लोकप्रिय और उपयोगी वटी है। जो शुद्ध गुग्गुलू, शुद्ध शिलाजीत, मिश्री, लोह भस्म, काली निशोथ, दन्तीमूल, बंसलोचन या तबाशीर, तेजपत्र, दालचीनी, छोटी इलायची के बीज, वच, नागरमोथा, चिरायता, गिलोए, देवदारु, अतिविषा-अतीस, दारुहल्दी, हल्दी, पीपलामूल, चित्रक, धनिया, हरड़, बहेड़ा, आमला-आंवला, चव्य, विडंग, गजपीपली, काली मिर्च, पिप्पली, शुंठी, स्वर्णमाशिक भस्म, स्वर्जिका क्षार (सज्जी क्षार), यवक्षार, सैंधव लवण, सौवर्चल लवण, विड लवण जैसी जड़ी-बूटियों से मिलकर बनी होती है। चंद्रप्रभा वटी के उपयोग से शरीर को कई बीमारियों बचाया जा सकता है जैसे कि गुर्दे की पथरी, पेशाब में रुकावट, मूत्राशय, बार-बार पेशाब आना, महिलाओं की समस्या, स्वप्नदोष इत्यादि।

 
चन्द्रप्रभा वटी के फायदे-
जोड़ों में दर्द के लिए

चंद्रप्रभा वटी के उपयोग से घुटनों का दर्द, जोड़ों का दर्द, पैरों की सूजन आदि से भी छुटकारा पाया जा सकता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो दर्द से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। 

 
शरीर की स्फूर्ति के लिए

चंद्रप्रभा वटी के नियमित सेवन से शरीर स्वस्थ रहता है और शक्तिशाली बनता है। क्योंकि अधिक थकान महसूस होने पर चंद्रप्रभा वटी एक टॉनिक के रूप में काम करती है।

 
उच्च रक्तचाप के लिए

चंद्रप्रभा वटी में मौजूद कई औषधियां उच्च रक्तचाप को नियंत्रित करने में मदद करती है। इसलिए इसके सेवन को उच्च रक्तचाप को कम करने के लिए भी बढ़िया माना जाता है।

 
किडनी संबंधी रोग के लिए

किडनी की समस्या होने पर मूत्राशय से संबंधित परेशानियां उत्पन्न होने लगती हैं। परिणामस्वरूप मूत्र आने में जलन, पेट में जलन, मूत्र का रंग लाल होना और अधिक दुर्गंध आना जैसी कई समस्यां होने लगती हैं। इन सभी समस्याओं से निजात पाने के लिए चंद्रप्रभा वटी का सेवन करना सेहत के लिए अच्छा रहता है।

 
प्रजनन क्षमता के लिए

पुरुष और महिला में से किसी की भी प्रजनन क्षमता कम होने पर चंद्रप्रभा वटी उस क्षमता को बढ़ाने में मदद करती है। चंद्रप्रभा वटी को एक गर्भाशय टॉनिक भी माना जाता है। क्योंकि इसमें कई ऐसे तत्व हैं जोकि गर्भाशय को रोकने के लिए बेहद लाभप्रद माने जाते हैं।

 
यूरिक एसिड के लिए

यदि किसी व्यक्ति को यूरिक एसिड की समस्या है तो उसे ठीक करने में चंद्रप्रभा वटी बेहद लाभदायक होती है। यह शरीर में यूरिक एसिड को स्थिर करके किडनी को स्वस्थ रखती है और किडनी के कामकाज को बढ़ावा देती है।

 
तनाव के लिए

चंद्रप्रभा वटी काम के बोझ और उसके कारण होने तनाव कम एवं दूर करने में भी मदद करती है।

 
वीर्य वृद्धि के लिए

चंद्रप्रभा वटी महिला और पुरुष दोनों के लिए लाभदायक है। इसलिए जिन पुरुषों में वीर्य की कमी होती है। जिसके कारण बच्चा पैदा करने में समस्या आती है। उन पुरुषों के लिए चंद्रप्रभा वटी काफी फायदेमंद मानी जाती है। इसके सेवन से वीर्य की मात्रा की बढ़ती है और वीर्य को गाढ़ा होने में भी मदद मिलती है।

 
नपुंसकता और स्वप्नदोष के लिए

जिन पुरुषों को नपुंसकता और स्वपनदोष की समस्या होती है। उनके लिए चंद्रप्रभा वटी का नियमित सेवन वरदान साबित होती है। जो उनकी नपुंसकता और स्वप्नदोष की समस्या को दूर करने में मदद करती है।

 
चंद्रप्रभा वटी के साइड इफेक्ट

चूंकि चंद्रप्रभा वटी पूर्ण रूप से एक आयुर्वेदिक औषधि है। इसलिए इसका कोई दुष्प्रभाव देखने को नहीं मिलता। लेकिन इसका ओवरडोज लेने पर शरीर में इन साइड इफेक्ट्स को देखा जा सकता है।

  • पेशाब में जलन होना।
  • सांस लेने में दिक्कत होना।
  • डायरिया (दस्त) की समस्या।
  • मतली, उल्टी की समस्या आदि।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts