Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog / Common Health Problems
Common Health Problems

क्या होता है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? जानें इसके कारण और लक्षण

क्या होता है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? जानें इसके कारण और लक्षण
क्या होता है बैक्टीरियल वेजिनोसिस? जानें इसके कारण और लक्षण

बैक्टीरियल वेजिनोसिस (Bacterial vaginosis) एक प्रकार का योनि संक्रमण है जो योनि में बैक्टीरिया की अधिक वृद्धि के कारण होता है। इस स्थिति को गार्डनेरेला वैजिनाइटिस कहते हैं यह गार्डनेरेला बैक्टीरिया के कारण होता है। यह बैक्टीरिया योनि में संक्रमण करने के लिए उत्तरदायी है। हालांकि योनि में अनेकों प्रजाति के बैक्टीरिया प्राकृतिक रूप से रहते हैं और उनकी अत्यधिक वृद्धि या असुंतलन के कारण संक्रमण होता है जिसे बैक्टीरियल वेजिनोसिस (BV) कहते हैं जिसके परिणामस्वरूप योनिस्राव होता है। अधिकतर यह संक्रमण गर्भवती महिलाओं में पाया जाता है।अकसर यह संक्रमण नए पार्टनर के साथ संभोग करने से होता है।

बैक्टीरियल वेजिनोसिस यौन संचारित संक्रमण (sexually transmitted infection) नहीं माना जाता है क्योंकि यह उन महिलाओं या लड़कियों को भी होता है जिन्होंने कभी संभोग नहीं किया है। यौन संचारित संक्रमण वो संक्रमण होते हैं जो यौन गतिविधियों द्वारा ही होते हैं।

 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण निम्नलिखित हैं-

अधिकतर महिलाओं को बैक्टीरियल वेजिनोसिस से संक्रमित होने पर कोई लक्षण महसूस नहीं होते। कुछ महिलाओं को कुछ लक्षण महसूस होते हैं, जिनमें योनि स्राव, जलन और खुजली आदि प्रमुख हैं। योनि स्राव पतला, रंग में ग्रे (Gray) या सफ़ेद तथा बदबूदार हो सकता है और कभी कभी पेशाब के दौरान जलन और योनि के चारों ओर खुजली का अनुभव भी हो सकता है।

 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण-

बैक्टीरियल वेजाइनोसिस स्वाभाविक रूप से वेजाइना में पाएं जाने वाले बैक्टीरिया फ्लोरा के असंतुलन के कारण होता है। यह महिला की योनि में पाया जाने वाला सामान्य बैक्टीरिया है। बैक्टीरियल वेजाइनोसिस इन अन्य कारणों से हो सकता है-

  • योनि को साफ करने के लिए पानी या मेडिकेटेड सॉल्यूशन का इस्तेमाल करना।
  • एंटीसेप्टिक तरल पदार्थों से स्नान करना।
  • किसी नए व्यक्ति के साथ यौन संबंध बनाना।
  • कई व्यक्तियों के साथ यौन संबंध बनाना।
  • पर्फ्यूम्ड बबल बाथ, वेजाइनल डिओडेरेंट और कुछ सुगंधित साबुन का उपयोग करना।
  • धूम्रपान करना।
  • हार्स डिटर्जेंट से अंडरगार्मेंट्स को धोना।
बैक्टीरियल वेजिनोसिस से बचाव के उपाय

बैक्टीरियल वेजिनोसिस से बचाव के उपाय निम्नलिखित हैं-

  • जब भी सेक्‍स करें, कंडोम का इस्‍तेमाल जरूर करें।
  • योनि में केमिकल वाले साबुन के इस्‍तेमाल से नॉर्मल या गुड बैक्‍टीरिया खत्‍म हो सकता है जिससे संक्र���ण का खतरा बढ़ जाता है। इसलिए इसका इस्‍तेमाल न करें।
  • योनि को साफ करने के लिए सिर्फ गुनगुने पानी का इस्‍तेमाल करें।
  • अब तो आप जान गए ना कि गर्भावस्‍था में बैक्‍टीरियल वेजाइनोसिस की वजह से कितनी परेशानियां हो सकती हैं, इसलिए अपने प्राइवेट पार्ट को साफ रखें ताकि उसमें कोई संक्रमण न पैदा हो, जिससे मां और बच्‍चा दोनों स्‍वस्‍थ रहें।
बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लिए घरेलू उपाय का इलाज-

एंटीबायोटिक दवाएं 90 प्रतिशत मामलों में प्रभावी होती हैं, लेकिन बैक्टीरियल वेजिनोसिस में यह कुछ हफ़्तों बाद फिर से हो जाता है। हालांकि बैक्टीरियल वेजिनोसिस अकसर उपचार के बिना ही ठीक हो जाता है, लेकिन जिन महिलाओं को इसके लक्षण महसूस होते हैं उनको इससे होने वाली जटिलताओं से बचने के लिए उपचार करना चाहिए। पुरुषों को इसमें उपचार की आवश्यकता नहीं होती है, लेकिन वो महिलाओं में संभोग के दौरान यह संक्रमण स्थानांतरित कर सकते हैं। कुछ डॉक्टरों का कहना है कि, गर्भपात या हिस्‍टेरेक्‍टॉमी की सर्जरी से पहले बैक्टीरियल वेजिनोसिस की सर्जरी करनी चाहिए चाहे लक्षण मौजूद हों या न हों।

मेट्रोनिडाजोल (Metronidazole) बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लिए सबसे अधिक उपयोग की जाए वाली एंटीबायोटिक है। अगर महिला गर्भवती है या स्तनपान करा रही है तो इस समय मेट्रोनिडाजोल का सात दिनों तक दिन में दो बार सेवन बैक्टीरियल वेजिनोसिस से राहत दिलाता है। सामान्य महिला को इस संक्रमण के दौरान मेट्रोनिडाजोल का सात दिनों तक दिन में एक बार सेवन करना चाहिए। जैल (gel) के रूप में उपलब्ध मेट्रोनिडाजोल नियमित रूप से पांच दिनों तक दिन में एक बार योनि क्षेत्र पर लगाना चाहिए।

 

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लिए घरेलू उपचार

बैक्टीरियल वेजिनोसिस आमतौर पर गंभीर नहीं होता और अक्सर अपने आप ही दूर हो जाता है। लेकिन जैसे ही इसके लक्षण दिखाई दें, तुरंत उपचार शुरू कर देना चाहिए। कुछ सरल घरेलू उपचार इस कष्टप्रद समस्या से छुटकारा दिलाने में आपकी मदद कर सकते हैं।

यहां बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या को दूर करने के कुछ घरेलू उपचार निम्नलिखित हैं-

 

सेब साइडर सिरका-

सेब साइडर सिरका, बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लिए एक शानदार घरेलू उपाय है। इसकी अम्लीय प्रकृति के कारण, सेबसाइडर सिरका योनि अम्लता बढ़ाने में मदद करता है। इससे बुरे बैक्टीरिया का जीवित रहना मुश्किल हो जाता है। और अच्छे बैक्टीरिया को कामयाब बनाये रखने के लिए एक बेहतर माहौल पैदा करता है। बैक्टीरियल वेजिनोसिस की समस्या से बचने के लिए अपने नहाने के पानी में एक या दो कप सेब साइडर सिरके की मिलाये। फिर इस पानी में 20 मिनट के लिए बैठें। इसके बाद योनि क्षेत्र को अच्छे से सूखा लें। हालत में सुधार होने तक इस उपाय को दिन में एक बार करें।

 

दही-

दही बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लिए सबसे आम घरेलू उपचारों में से एक है। दही में लैक्टोबैसिलस नामक फायदेमंद बैक्टीरिया पाया जाता हैं। जिससे बुरे बैक्टीरिया से लड़ने और स्वस्थ योनि पीएच संतुलन बनाए रखने में मदद मिलती है। दही में कॉटन पैड को भिगो कर इसे प्रभावित हिस्से में लगाकर, कम से कम आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर ताजे पानी से इस हिस्से को अच्छे से धो लें। जब तक इसके लक्षण खत्म नहीं हो जाते, इस उपाय को एक दिन में तीन बार दोहराये। इसके अलावा योनि के पीएच संतुलन को सामान्य बनाये रखने और बुरे बैक्टीरिया की वृद्धि को कम करने के लिए एक दिन में कम से कम दो कम दही की खायें।

 

टीट्री ऑयल-

टीट्री ऑयल में नैचुरल एंटीबैक्टीरियल के साथ एंटीफंगल गुण होते है, जो बैक्टीरियल वेजिनोसिस के कारण होने वाले बैक्टीरिया को मारने में मदद करते है। इसके अलावा यह भयंकर गंध को दूर करने में भी मददगार होता है। इस उपाय को करने के लिए एक छोटे बाउल गर्म पानी में दो बड़े चम्मच टीट्री ऑयल की मिला लें। फिर इस मिश्रण से योनि को अच्छे से धो लें। इस उपाय को तीन से चार सप्ताह तक नियमित रूप से करें।

 

लहसुन-

लहुसन एक प्राकृतिक एंटीबायोटिक है, बैक्टीरियल वेजिनोसिस के इलाज में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीफंगल गुण बुरे बैक्टीरिया को जांच में रखता है। तीन से चार लहसुन की कली को क्रश करके प्रभावित क्षेत्र पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें और फिर गुनगुने पानी से उस हिस्से को अच्छे से धो लें। इस उपाय को कई महीनों के लिए करें। इसके अलावा, लहसुन का सेवन नियमित रूप से कच्चा या पका कर करें।

 

मेथी-

बैक्टीरियल वेजिनोसिस के इलाज के लिए मेथी बहुत ही फायदेमंद होती है। यह योनि में पीएच स्तर को बेहतर बनाने और घाव को भरने की प्रक्रिया में तेजी लाने के लिए प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देता है। एक गिलास पानी में मेथी के दो बड़े चम्मच को रात भर के लिए भिगो लें। सुबह, इस पानी को खाली पेट पी लें। इस उपाय को कम से कम एक महीने तक करें। या एक कप दही में एक चम्मच मेथी पाउडर को मिलाकर दिन में दो बार तब तक लें जब कि बैक्टीरियल वेजिनोसिस के लक्षण कम न हो जाये।

 

दूध-

दूध में लेक्टोबेकिली नामक बैक्टीरिया की मौजूदगी बैक्टीरियल वेजिनोसिस का एक उत्कृष्ट प्राकृतिक उपचार है। इसके अलावा, दूध प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत बनाने में मदद करता है। संक्रमण होने पर कॉटन के टूकड़े को ठंडे दूध में डिबोकर योनि में लगाये। कॉटन को एक से दो घंटे रखने के बाद हटा दें। लक्षणों से राहत पाने के लिए दिन में एक बार कई दिनों के लिए इस उपाय को करें। इसके अलावा वैकल्पिक रूप से, गर्म दूध के एक गिलास में एक चम्मच हल्दी पाउडर को मिलाकर लें।

 

नारियल का तेल-

नारियल तेल में प्राकृतिक एंटीवायरल, एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, यह बैक्टीरिया को मारने और इसकी आवर्ती को रोकने में मदद करते हैं। अपनी समस्या में सुधार लाने के लिए कार्बनिक नारियल तेल को प्रभावित हिस्से में दिन में तीन बार लगाये। या कार्बनिक नारियल के तेल में कॉटन को डूबोकर योनि में रखें, कुछ घंटे लगा रहने के बाद योनि को अच्छे से गुनगुने पानी से धो लें। इसके अलावा, अपनी प्रतिरक्षा प्रणाली को बढ़ावा देने और उपचार प्रक्रिया को तेज करने के लिए, जितना संभव हो खाना पकाने में नारियल के तेल का उपयोग करें।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts