Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

पुदीना

पुदीना

पुदीना एक सदाबहार पौधा है। जिसने अपने लाजवाब स्वाद और खुशबू के चलते हर घर में अपनी पहचान बनाई हुई है। एक तरफ पुदीने का अर्क (रस) पेट के लिए अच्छा होता है तो दूसरी ओर पुदीने की चटनी शरीर को स्वास्थ्यवर्धक बनाती है। पुदीना वो मौसमी ऑलराउंडर है, जो सर्दियों में सर्दी, जुकाम, खांसी में आराम देता है और गर्मियों में लगने वाली लू और धूप से बचाने का काम करता है। वर्तमान समय में पुदीने का इस्तेमाल टूथपेस्ट, माउथ फ्रेशनर, दंत-मंजन, कैंडी, इन्हेलर जैसे उत्पाद बनाने में किया जाता है। इस ब्लॉग के माध्यम से हम जानेंगे पुदीना का महत्व।

 

आयुर्वेद में पुदीने का महत्व

 

सदियों से पुदीने को आयुर्वेदिक औषधि के रूप में देखा जाता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) बढ़ाने और घाव को जल्दी ठीक करने के साथ अन्य रोगों से लड़ने का भी काम करता है। आयुर्वेद के अनुसार पुदीना कफ और वात रोग को कम करके भूख बढ़ाने का काम करता है। पुदीने को विटामिन-सी, तांबा, मैंगनीज जैसे मिनरल्स का बड़ा स्त्रोत माना जाता है। साथ ही इसमें जीवाणु एंटीवायरल और एंटीऑक्सीडेंट जैसे गुण भी होते हैं, जो दस्त, अपच, बुखार, लीवर, पेट संबंधी बीमारियों को ठीक करने का काम करते हैं। पुदीने का इस्तेमाल मल-मूत्र संबंधित रोगों और शारीरिक कमजोरी को कम करने के लिए भी किया जाता है।

 

पुदीने के फायदे-

 
  • पुदीने का सेवन पेट संबंधी रोगों को कम करता है।
  • इसके के पत्तों को चबाने से दांतों का दर्द ठीक होता है।
  • पुदीने का रस कान में डालने से कान का दर्द ठीक होता है।
  • इसके इस्तेमाल से बालों में रूसी, बालों का गिरना आदि समस्याएं कम होती हैं।
  • पुदीने में वातशामक और उष्ण गुण होते हैं, जो मासिक धर्म के दर्द और ऐंठन में राहत देते हैं। इसलिए मासिक धर्म के समय पुदीने का सेवन फायदेमंद होता है।

पुदीना चाय के लाभ-

 
  • पुदीने की चाय पीने से सर्दी, जुकाम, खांसी में राहत मिलती है।
  • इसकी चाय पीने से सर दर्द में राहत मिलती है।
  • पुदीने की चाय मल-मूत्र रोगों को कम करने में मदद करती है।
  • इसकी चाय पीने से गले की खराश और दर्द में आराम मिलता है।

पुदीना काढ़े के लाभ-

 
  • पुदीने का काढ़ा दस्त की समस्या को ठीक करता है।
  • श्लीपद (हाथीपांव) के दर्द में पुदीने का काढ़ा पीने से आराम मिलता है।
  • पुदीने का काढ़ा कब्ज की समस्या को दूर करता है।
  • पुदीने का काढ़ा भूख बढ़ान का काम करता है।
  • उल्टी का मन एवं उल्टी होने पर पुदीने की चाय एवं काढ़ा पीने से आराम मिलता है।
  • पुदीने का काढ़ा अपच की समस्या को ठीक करता है।
  • पुदीने का काढ़ा पीने से शारीरिक जलन और बुखार में कमी होती है।
  • तासीर से गर्म होने के कारण पुदीने का काढ़ा फेफड़ों में जमे बलगम को शरीर से बाहर करने का काम करता है।

पुदीना तेल के लाभ-

 
  • पेट संबंधी रोगों को ठीक करने में पुदीने का तेल लाभदायक होता है।
  • सूक्ष्म जीवों के काटने पर होने वाले दर्द और खुजली में पुदीने का तेल लगाने से राहत मिलती है।
  • पिंपल्स को दूर करने में पुदीने का तेल मदद करता है।
  • पुदीने का तेल साइनस की समस्या को कम करता है।
  • स्किन एलर्जी में पुदीने का तेल फायेदा करता है।
  • पुदीने का तेल बालों में लगाने से बाल घने और काले होते हैं।

पुदीना लेप के लाभ-

 
  • पुदीने से बना लेप त्वचा पर लगाने से कील, मुंहासे, चकत्ते (रैशेज) एवं अन्य तरह के त्वचा रोग ठीक होते हैं।
  • सुखे पुदीने के पत्ते और सिरके का पेस्ट कफ दोष से होने वाली सूजन को ठीक करता है।
  • पुदीने के लेप से घाव जल्दी भरता है।
  • बिच्छु के काटने पर पुदीने का लेप लगाने से दर्द और जलन कम होती है। साथ ही बिच्छु का जहर भी मर जाता है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts