Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

जानें, एवोकैडो ऑयल के फायदे, उपयोग और नुकसान

जानें, एवोकैडो ऑयल के फायदे, उपयोग और नुकसान

एवोकैडो ऑयल एवोकैडो फल से निकाला जाता है। इस फल की खेती सबसे पहले मेक्सिको में की गई थी। इसका वैज्ञानिक नाम पर्सीया अमरीकाना (Persea Americana) है। इस तेल का इस्तेमाल खाना पकाने के साथ-साथ औषधीय रूप में भी किया जाता है। एवोकैडो ऑयल शरीर को मोनोअनसैचुरेटेड और पॉलीअनसेचुरेटेड वसा प्रदान करता है, जो शरीर के लिए अच्छे कोलेस्ट्रॉल होते हैं। इसके अतिरिक्त, एवोकैडो तेल में विटामिन-ए, थियामिन, फोलेट और राइबोफ्लेविन आदि पाए जाते हैं। कई विटामिन और पोषक तत्वों से युक्त होने के कारण इसका उपयोग महिलाएं अपने ब्यूटी केयर रूटीन में भी करती हैं। इस तेल का उपयोग कॉस्मेटिक उत्पादों में भी किया जाता है। यह बालों के लिए नारियल तेल जितना ही लाभकारी है। एवोकैडो में कई स्वास्थ्य गुण होते हैं, इसलिए इसके इस्तेमाल से कई बीमारियां दूर होती हैं।

 
एवोकैडो ऑयल के फायदे;
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में कारगर-

एवोकैडो का तेल बढ़ते हुए कोलेस्ट्रॉल की समस्या को कम करने में मदद कर सकता है। यह तेल मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड के साथ ही एंटीऑक्सीडेंट गुणों से समृद्ध होता है। इसमें पाए जाने वाले यह गुण हानिकारक कोलेस्ट्रॉल यानी एलडीएल को कम करने के साथ ही लाभदायक कोलेस्ट्रॉल यानी एचडीएल को बढ़ाने के लिए कारगर साबित होते हैं। इन गुणों की मौजूदगी के साथ ही यह सीधे तौर पर हाइपोकोलेस्ट्रोलेमिक प्रभाव (कोलेस्ट्रोल को कम करने वाला प्रभाव) को भी प्रदर्शित करता है। इस कारण बढ़े हुए कोलेस्ट्रोल को नियंत्रित करने में एवोकैडो तेल लाभदायक होता है।

 
स्वस्थ हृदय के लिए लाभदायक-

स्वस्थ हृदय के लिए एवोकैडो तेल का उपयोग फायदेमंद होता है। एवोकैडो तेल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है, जो कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने का काम करता है। कोलेस्ट्रॉल का स्तर सामान्य रहने से ह्रदय सही प्रकार से कार्य करता है।

 
आंखों के लिए फायदेमंद-

आंखों की विभिन्न समस्याओं से बचे रहने में एवोकैडो तेल फायदेमंद हो सकता है। इस तेल में ल्यूटिन (Lutein) नामक यौगिक होता है। यह यौगिक आंखों में होने वाली कई परेशानियों जैसे- मोतियाबिंद और उम्र के साथ होने वाली अन्य समस्याओं से बचाने में मदद करता है।

 
पोषक तत्वों के अवशोषण में मददगार-

जब भी कोई पोषक तत्व भोजन के रूप में ग्रहण किया जाता है, तो वह सभी पोषक तत्व पाचन तंत्र में जाकर मॉलिक्यूल्स के रूप में विभाजित हो जाते हैं। जिन्हें बाद में रक्त के द्वारा अवशोषित कर लिया जाता है। एवोकैडो के तेल में मोनोअनसैचुरेटेड फैटी एसिड पाया जाता है। जो इस प्रक्रिया में मदद करता है और पोषक तत्वों के अवशोषण में सकारात्मक प्रभाव डालता है।

 
गठिया रोग में फायदेमंद-

गठिया रोग और इससे होने वाली समस्या में एवोकैडो का तेल कारगर हो सकता है। इसमें ऐनबालिक (anabolic) और एंटी-केटाबोलिक (anti-catabolic) गुणों के साथ-साथ एंटीइंफ्लेमेटरी गुण भी पाए जाते हैं। एवोकैडो के तेल में पाए जाने वाले यह गुण पुराने गठिया रोग में सुधार करते हुए दर्द और इसके प्रभाव को काफी हद तक कम करते हैं।

 
मसूड़ों की समस्या को दूर करने में कारगर-

स्वस्थ मसूड़े और मजबूत दांत हर किसी को प��ंद होते हैं। लेकिन मसूड़ों और दांतों की समस्या अक्सर लोगों को परेशान करती है। दांतों और मसूड़ों के अलावा मुंह की कई समस्याओं को दूर करने के लिए एवोकैडो तेल कारगर होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट और इम्यूनोरेग्युलेटरी (immunoregulatory) गुण प्लाक, मसूड़ों की सूजन और मुंह की दुर्गंध को दूर करने में मदद करते हैं।

 
फ्री-रेडिकल्स को करे बेअसर-

ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के कारण फ्री रेडिकल्स का निर्माण होता है। यह सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं। एवोकैडो का तेल फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करने में मदद करता है। इसमें पाए जाने वाले पॉलीफेनोल्स में एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करने में मदद करने के साथ ही फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को रोकने में मदद करते हैं।

 
सूखी और बेजान त्वचा का उपाय-

धूप और प्रदूषण के प्रभाव की वजह से अक्सर त्वचा बेजान और रूखी-सूखी हो जाती है। इसको दूर करने के लिए एवोकैडो तेल का उपयोग करना फायदेमंद होता है। एवोकैडो के तेल में एंटीइंफ्लेमेटरी गुण के अलावा बीटा-सिटोस्टेरोल और बीटा-कैरोटीन जैसे रासायनिक यौगिकों के साथ कई खनिज और विटामिन पाए जाते हैं। जो बेजान और रूखी त्वचा के लिए लाभदायक होते हैं।

 
त्वचा के घाव भरने के लिए फायदेमंद-

त्वचा पर होने वाले घाव की समस्या में भी एवोकैडो का तेल फायदेमंद है। एवोकैडो तेल लिनोलेनिक एसिड और ओलिक एसिड के साथ ही एंटीइंफ्लेमेटरी गुणों से भरपूर होता है। इसमें पाए जाने वाले यह पोषक तत्व और गुण त्वचा के घावों और सूजन को दूर कर सकते हैं।

 
बालों के विकास के लिए उपयोगी-

रूखे, कमजोर और बेजान बालों के विकास और उनको मजबूत बनाने के लिए एवोकैडो का उपयोग करना कारगर होता है। यह विटामिन-ए और विटामिन-बी का अच्छा स्रोत होता है, जो बालों की मजबूती और विकास के लिए लाभदायक हैं।

 
बालों को झड़ने से रोकने में मददगार-

एवोकैडो के तेल का नियमित उपयोग करके बालों को झड़ने से रोका जा सकता है। एवोकैडो के तेल में विटामिन-ई, विटामिन-ए, विटामिन-बी, विटामिन-डी और बीटा कैरोटीन प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। एवोकैडो के तेल में पाए जाने वाले यह पोषक तत्व बालों को सम्पूर्ण पोषण प्रदान कर बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

 
एवोकैडो तेल का उपयोग-

एवोकैडो तेल के कुछ प्रमुख उपयोग निम्नलिखित हैं।

  • एवोकैडो तेल से पकवान और मिष्ठान बना सकते हैं।
  • एवोकैडो का तेल अचार और चटनी बनाने में भी उपयोग किया जाता है।
  • सलाद में इसका उपयोग ड्रेसिंग के साथ स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • एवोकैडो के तेल का उपयोग आप मेयोनेज़ (एक प्रकार की चटनी) बनाने के लिए भी कर सकते हैं।
  • टोस्ट जैसी खाने की चीजों पर बटर की जगह एवोकैडो तेल को लगाया जा सकता है।
  • इसका उपयोग किसी भी चीज को ग्रिल्ड करने के लिए भी किया जा सकता है।
 
एवोकैडो तेल के नुकसान-
  • किसी-किसी की त्वचा अधिक संवेदनशील होती है। उनके लिए एवोकैडो का तेल त्वचा संबंधी समस्या का कारण बन सकता है।
  • इसलिए जिन्हें एवोकैडो से एलर्जी हो, उन्हें इसके तेल का उपयोग चिकित्सक की सलाह से ही करना चाहिए।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts