Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog / Nutrition
Nutrition

जानें चीज़ के रोचक फायदे

जानें चीज़ के रोचक फायदे
क्या होता है चीज़?

चीज (cheese) दूध से बनने वाला एक महत्वपूर्ण खाद्य पदार्थ है। जो कई तरीकों से बनाया जाता है और इसके स्वाद और रंग में भी अलग-अलग रुप देखने को मिलते हैं। चीज का उपयोग बहुत सी चीजों को बनाने में किया जाता है। जहां पनीर को बनाने के लिए दूध में खटास का इस्तेमाल किया जाता है। वहीं, चीज़ के निर्माण के लिए दूध में बैक्टीरिया का इस्तेमाल किया जाता है। चीज़ दो तरह के होते है, सॉफ्ट और हार्ड चीज़। यह दिखने में पनीर की तरह होता है, लेकिन स्वाद में पनीर से बिल्कुल अलग और मीठा होता है। यह कई तरह के पोषक तत्व से भरपूर होता है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। इसमें कई विटामिन्स जैसे विटामिन-सी, विटामिन-बी 6, विटामिन-बी 12, विटामिन-ए, विटामिन-डी, विटामिन-ई और विटामिन-के जैसे कई पोषक तत्व शामिल होते हैं। अन्य विटामिन्स जैसे थियामीन, राइबोफैविविन, नियासिन भी चीज़ में पाए जाते हैं। इसका सेवन करने से शरीर को कैल्शियम, सोडियम, जस्ता, फास्फोरस, पोटेशियम और लोहे जैसे कुछ महत्वपूर्ण खनिज भी उपलब्ध होते हैं।

 
चीज़ के फायदे
कैविटी में लाभदायक

कैविटी के कारण दांतों के खराब होने की समस्या उत्पन्न होती है। ऐसे में चीज़ के सेवन से दांतों में कैविटी होने का जोखिम कम होता है। चीज़ में कैरोस्टेटिक गुण पाए जाते हैं, जो कैविटी को कम करने का काम करते हैं। साथ ही यह कैल्शियम का अच्छा स्रोत होता है, जो दांत को लाभ पहुंचाने में फायदेमंद होता है।

 
कैंसर से बचाव

एक शोध के अनुसार चीज़ का सेवन करने से कोलोरेक्टल व ब्रैस्ट कैंसर आदि से बचाव होता है। चीज़ में कैल्शियम व विटामिन-डी जैसे गुण पाए जाते हैं, जो कैंसर से शरीर की रक्षा करते हैं ।

 
वजन बढ़ाने के लिए फायदेमंद

दुबले-पतले लोगों के लिए वजन को बढ़ाने में चीज़ अहम भूमिका निभाता है। चीज़ में प्रोटीन, कैलोरी और वसा भरपूर मात्रा में पाए जाते हैं, जो वजन को बढ़ाने में मददगार होते हैं।

 
हड्डियों की मजबूती के लिए कारगर

चीज़ हड्डियों के लिए भी लाभदायक होता है। एक अध्ययन के अनुसार, चीज़ में भरपूर मात्रा में कैल्शियम पाया जाता है, जो हड्डियों को मजबूत करने का काम करता है। इसके कारण ऑस्टियोपोरोसिस जैसे हड्डियों से संबंधित रोगों को दूर रखने में भी मदद मिलती है। ऑस्टियोपोरोसिस में हड्डियां कमजोर हो जाती है और उनके टूटने की आशंका बनी रहती है। जिससे बचने के लिए चीज़ लाभदायक होता है।

 
प्रेगनेंसी में लाभदायक

 गर्भावस्था के दौरान सॉफ्ट चीज़ के जगह हार्ड चीज़ का सेवन करना ज्यादा सुरक्षित होता है। चीज़ में कैल्शियम, विटामिन और मिनरल भरपूर मात्रा में होते हैं, जो भ्रूण की हड्डियों की संरचना में मदद करते हैं। साथ ही जन्म दोष (रीढ़ की हड्डी और मस्तिष्क से संबंधित) की समस्या से भी छुटकार दिलाने में चीज़ फायदेमंद होता है।

 
प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम में उपयोगी

लगभग हर युवती को प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम से गुजरना पड़ता है। पीरियड्स से हफ्ते भर पहले होने वाले शारीरिक, मानसिक और भावनात्मक बदलाव को प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम कहा जाता है। इस अवस्था में युवती को चिड़चिड़ापन, पेट में दर्द व सिरदर्द हो सकता है। एक वैज्ञानिक रिसर्च के अनुसार, चीज़ के सेवन से प्री मेंस्ट्रुएशन सिंड्रोम के समय होने वाली थकान, अवसाद और खाने की लालसा कम होती है। ऐसा चीज़ में पाई जाने वाली कैल्शियम की मात्रा के कारण होता है।

 
माइग्रेन में असरदार

 माइग्रेन की समस्या को कम करने के लिए कुछ खाद्य पदार्थों का खासतौर पर जिक्र किया जाता है। उनमें चीज़ को भी शामिल किया गया है। चीज़ में राइबोफ्लेविन पाए जाते हैं, जो माइग्रेन और माइग्रेन से होने वाले दर्द से राहत दिलाने का काम करते हैं। इसलिए, ऐसा कहा जा सकता है कि चीज़ के फायदे माइग्रेन में असरदार होते हैं।

 
प्रतिरक्षा प्रणाली को बनाता है मजबूत

चीज़ के उपयोग से शरीर की प्रतिरक्षा प्रणाली मजबूत होती है। मिनस फ्रैस्कल नामक चीज़ प्रोबायोटिक से भरपूर होता है, जो प्रतिरक्षा प्रणाली को बेहतर करने में मदद करता है। साथ ही यह इन्फेक्शन की समस्या से भी निजात दिलाता है। यह मुख्य रूप से एथलीटों के लिए लाभदायक होता है।

 
अनिद्रा की समस्या में मददगार

अनिद्रा की समस्या में चीज़ का सेवन लाभदायक होता है। चीज़ में मेलाटोनिन पाया जाता है। यह एक प्रकार का हार्मोन होता है, जो नींद के लिए मददगार होता है। इसलिए, अनिद्रा की समस्या से राहत पाने के लिए चीज़ का उपयोग करना सहायक माना जाता है।

 
चमकती त्वचा के लिए फायदेमंद

त्वचा की रंगत को निखारने के लिए चीज़ का उपयोग किया जाता है। एक शोध में पाया गया है कि विटामिन-बी त्वचा के रंग को निखारने का काम करता है। वहीं, अन्य शोध के अनुसार, चीज़ में विटामिन-बी की मात्रा पाई जाती है। इसलिए चीज़ के लाभ त्वचा के लिए भी महत्वपूर्ण होते हैं।

 
बालों के बेहतर स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण

बालों के स्वास्थ्य के लिए चीज़ का उपयोग बेहद महत्वपूर्ण होता है । क्योंकि चीज़ में विटामिन बी, जिंक, आयरन, मैग्नीशियम और कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है, जो बालों को झड़ने से रोकने में मदद करते हैं।

 
चीज़ का उपयोग

चीज़ को खाने के लिए निम्नलिखित तरह से उपयोग किया जा सकता है।

 
  • चीज़ पिज्जा
  • चीज़ सैंडविच
  • चीज़ बॉल
  • चीज़ डोसा
  • चीज़ पराठा
  • चीज़ मैक्रोनी पास्ता
  • चीज़ गार्लिक ब्रेड
  • चीज़ ब्रेड पकौड़ा             
चीज के नुकसान
  • चीज़ में फाइबर नहीं होता है, इसलिए इसका अधिक सेवन कब्ज की समस्या का कारण बन सकता है।
  • चीज़ में फैट की मात्रा ज्यादा होती है। जिस कारण इसे मधुमेह की समस्या में इसे लेने से माना किया जाता है। इसे अधिक मात्रा में खाने से मधुमेह की समस्या उत्पन्न हो सकती है।
  • वजन कम करने की इच्छा रखने वाले लोग चीज़ का सेवन न करें, क्योंकि इससे वजन बढ़ सकता है ।
  • कुछ लोग लैक्टोज के प्रति असहिष्णु होते हैं। यानि ऐसे लोग दूध और दूध से बने उत्पादों में पाए जाने वाले लैक्टोज को पचाने में सक्षम नहीं होते हैं। लैक्टोज का सेवन पेट की सूजन, ऐंठन, दस्त, गैस और मतली का कारण बनता है, आमतौर पर डेयरी उत्पाद लेने के बाद 30 मिनट से दो घंटे तक। लैक्टोज असहिष्णुता के स्तर भिन्न होते हैं, जो लोग लैक्टोज सहन कर सकते हैं, आमतौर पर वही चीज़ का सेवन कर सकते हैं।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts