Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

जानें, खुबानी तेल के फायदे और उपयोग के बारे में

जानें, खुबानी तेल के फायदे और उपयोग के बारे में

अपनी डेली लाइफ में हम रोजाना कई तरह के तेलों का इस्तेमाल करते हैं। इन तेलों में कुछ तेल खाद्य के रूप में इस्तेमाल किए जाते हैं तो कुछ तेल बालों और त्वचा को स्वस्थ एवं तंदुरुस्त रखने के लिए। इसी तरह का एक तेल है खुबानी का तेल। जिसे अंग्रेजी में एप्रिकॉट ऑयल (Apricot oil) कहा जाता है। ज्यादातर लोग इस तेल से अपरिचित रहते हैं, लेकिन खुबानी का तेल कई फायदेमंद गुणों से संपन्न होता है। इस ऑयल में विटामिन-के, विटामिन-ई और कई शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट जैसे कैफीक एसिड और कैचिन मौजूद होते हैं। इस तेल को त्वचा और बालों के अलावा खाना बनाने और कॉस्मेटिक में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह तेल काफी हल्का और बिना खुशबू वाला होता है। इसे कर्नेल ऑयल और चूली तेल के नाम से भी जाना जाता है। इस तेल को खुबानी के बीज से तैयार किया जाता है।

 
खुबानी​ तेल में मौजूद पौष्टिक तत्व-

खुबानी तेल तमाम पौष्टिक तत्वों से प्रचुर होता है। इस तेल में एराचिडिक एसिड, स्टीयरिक एसिड, पामिटिक एसिड, लिनोलेनिक एसिड, ओलिक एसिड, अनसैचुरेटेड फैटी एसिड, सैचुरेटेड और विटामिन-ई आदि तत्व पाए जाते हैं। जो इसकी विशेषता को और अधिक बढ़ाने का काम करते हैं।

 
खुबानी​ तेल के फायदे-

खुबानी फल की तरह इसका तेल भी स्वास्थ्य के लिए बेहद लाभकारी होता है। इस तेल के कई फायदे हैं। जिसमें शारीरिक दिक्कतों को दूर रखने से लेकर त्वचा और बालों को सेहतमंद रखना शामिल है। आइए बात करते हैं इन्हीं फायदों के बारे में:-

 
डार्क सर्कल के लिए-

डार्क सर्कल की समस्या से निजात पाने के लिए खुबानी तेल एक अच्छा विकल्प है। दरअसल डार्क सर्कल की समस्या त्वचा में नमी की कमी होने के कारण होती है। चूंकि खुबानी तेल में मॉइस्चराइजिंग प्रभाव मौजूद होता है। जो त्वचा की नमी को बनाए रखने का काम करता है। इसलिए डार्क सर्कल होने पर खुबानी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
झुर्रियों से बचाव के लिए-

खुबानी तेल में कैफीक एसिड और विभिन्न कैटेचिन जैसे एंटीऑक्सीडेंट होते हैं। जो झुर्रियों का कारण बनने वाले ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करते हैं। यह एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की कसन को बनाए रखने और सेलुलर उत्परिवर्तन को रोकने में मदद करते हैं। जिससे स्किन कैंसर का खतरा कम हो जाता है। इसलिए आंखों के आसपास की रेखाओं और झुर्रियों को कम करने के लिए खुबानी तेल का प्रयोग करना अच्छा होता है।

 
मुंहासे और इसके निशान हटाने के लिए-

मुंहासों और इसके निशानों को साफ करने के लिए खुबानी कर्नेल ऑयल का प्रयोग करना अच्छा होता है। खुबानी तेल का नियमित इस्तेमाल कील, मुंहासे, खुजली, सूजन को कम करने और ग्लैंड में सीबम के बिल्डअप पर विराम लगाने में मदद करता है। साथ ही मुंहासों के कारण चेहरे पर पड़े निशानों को हटाने में भी हेल्प करता है।

 
त्वचा के लिए-

खुबानी तेल में लिनोलिक और इसके जैसे कई एसेंशियल फैटी एसिड पाए जाते हैं। जो त्वचा को स्वस्थ रखने का काम करते हैं। इसके अतिरिक्त खुबानी तेल में प्रो-एपोप्टोटिक प्रभाव (Pro-apoptotic effect) मौजद होता है। जिसे सोरायसिस (एक त्वचा संबंधी परेशानी) के इलाज के लिए अच्छा माना गया है।

 
बालों के लिए-

एनसीबीआई की साइट पर मौजूद रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, खुबानी तेल में मॉइस्चराइजिंग और सॉफ्टनिंग प्रभाव होते हैं। जो बालों को मुलायम और नमी युक्त बनाने का काम करते हैं। इसके अलावा इस तेल में लिनोलिक और लिनोलेनिक एसिड भी मौजूद होते हैं। जो बालों के विकास में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। इसलिए खुबानी तेल को बालों के लिए अच्छा समझा जाता है।

 
आंखों के लिए-

खुबानी तेल को आंखों की सेहत के लिए अच्छा माना जाता है। एक मेडिकल रिसर्च के मुताबिक, खुबानी बीज का अर्क ड्राई आई सिंड्रोम (शुष्क आंखों) से राहत दिलाने में सहायता करता है। दरअसल खुबानी तेल में मौजूद बायोएक्टिव कंपाउंड को शुष्क आंखों से संबंधित बीमारी (ड्राई आई डिजीज) के लिए लाभकारी माना जाता है। इसलिए खुबानी तेल का इस्तेमाल आंखों को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है।

 
स्वस्थ हृदय के लिए-

खुबानी का तेल हृदय को स्वस्थ रखने और इससे संबंधित परेशानियों कम करने में कारगर सिद्ध होता है। एनसीबीआई (नेशनल सेंटर फॉर बायोटेक्नोलॉजी इंफॉर्मेशन) की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, खुबानी तेल में शक्तिशाली कार्डियोप्रोटेक्टिव प्रभाव होता है। जो दिल के दौरे (Myocardial Infarction) को रोकने में सहायता करता है। यही कारण है कि खुबानी तेल को हृदय स्वास्थ्य के लिए अच्छा माना जाता है।

 
कब्ज के लिए-

कब्ज की दिक्कत से परेशान लोगों के लिए खुबानी तेल लाभकारी होता है। दरअसल कब्ज एक ऐसी समस्या है, जिसमें मल कठोर हो जाता है। कारणवश मल त्यागने में ताकत लगानी पड़ती है। एक वैज्ञानिक शोध के अनुसार खुबानी तेल को कब्ज के उपचार के लिए अच्छा पाया गया है। इसलिए कब्ज की परेशानी होने पर चूली तेल अर्थात खुबानी तेल का इस्तेमाल किया जा सकता है।

 
इंफ्लेमेशन के लिए-

एक मेडिकल रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार, खुबानी के अर्क में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण होता है। जो इंफ्लेमेशन और इससे जुड़ी परेशानियों से राहत दिलाने में मदद करता है। खुबानी तेल पेट से संबंधित इंफ्लेमेशन की समस्या को दूर करता है। इसके अतिरिक्त इस तेल में मौजूद लिनोलिक पॉलीअनसैचुरेटेड फैटी एसिड भी इंफ्लेमेशन (सूजन, प्रदाह आदि) से छुटकारा दिलाने में सहायता करता है।

 
कैंसर के लिए-

खुबानी बीज में साइनोजेनिक ग्लाइकोसाइड (Cyanogenic Glycosides) होता है। यह एक ऐसा कंपाउंड है, जो कैंसर के उपचार और इससे बचाव हेतु लाभकारी माना जाता है। इसलिए खुबानी तेल का नियमित इस्तेमाल कैंसर जैसी गंभीर समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

 
खुबानी तेल को किस रूप में उपयोग कर सकते हैं?
  • जोड़ों की मालिश करने के लिए खुबानी तेल का प्रयोग किया जाता है।
  • खुबानी तेल को त्वचा पर भी प्रयोग कर सकते हैं।
  • खुबानी तेल को खाद्य पदार्थ तैयार करने हेतु उपयोग में लाया जा सकता है।
  • इस तेल का इस्तेमाल सलाद ड्रेसिंग हेतु किया जा सकता है।
  • इस तेल को बालों में लगाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं।
  • बालों को मजबूत बनाने के लिए शैम्पू और कंडीशनर में खुबानी तेल की कुछ बूंदें डालकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
खुबानी तेल का इस्तेमाल करते वक्त बरतें यह सावधानियां-
  • जिन लोगों की त्वचा संवेदनशील है। उन लोगों को खुबानी तेल का प्रयोग चेहरे और बालों पर पैच टेस्ट करने के बाद ही करना चाहिए। क्योंकि अधिक संवेदनशील त्वचा वाले लोगों को इस तेल से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  • छोटे बच्चे, गर्भवती महिला और और गर्भवती होने के बारे में सोच रहीं महिलाओं को इस तेल का प्रयोग ���िशेषज्ञ की सलाह पर ही करना चाहिए।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts