Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

जानें अखरोट तेल और इसके फायदों के बारे में

जानें अखरोट तेल और इसके फायदों के बारे में

अखरोट में ओमेगा-3, एंटीऑक्सीडेंट्स, मैग्नीशियम, विटामिन-ए, विटामिन-डी और कॉपर प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसलिए अखरोट दिमाग के लिए बेहद लाभदायक सूखा फल (Dry fruit) है। इसी कारण इसे ब्रेन फूड यानी दिमाग का भोजन भी कहा जाता है। सौंदर्य प्रसाधनों से लेकर सलाद, पास्ता, डेजर्ट आदि को बनाने के लिए अखरोट के तेल का प्रयोग किया जाता है। अंग्रेजी में इसे वॉलनट ऑयल कहा जाता है।

पोषक तत्वों से भरपूर और अच्छी सेहत के लिए आवश्यक होने के कारण अखरोट का तेल थोड़ा महंगा होता है। बाजार में कोल्ड प्रेस्ड और रिफाइंड दो प्रकार के अखरोट के तेल उपलब्ध हैं। इन दोनों तेलों में से रिफाइंड में कम मात्रा में पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसलिए इसे ज्यादतर सौंदर्य प्रसाधनों के लिए उपयोग में लाया जाता है। अखरोट का तेल विटामिन और खनिजों में भरपूर होता है। यह त्वचा पर बहुत ही अच्छी तरह से काम करता है। इसके अलावा यह बालों के लिए भी फायदेमंद होता है।

 

अखरोट के तेल के फायदे;
फंगल इंफेक्शन में असरदार

फंगल इंफेक्शन में अखरोट का तेल काफी फायदेमंद होता है। अदरक के साथ कोल्ड प्रेस्ड वॉलनट ऑयल को मिलाकर शरीर के प्रभावित हिस्से पर लगाने से लाभ मिलता है। अखरोट के तेल में टी ट्री ऑयल मिलाकर लगाने से भी संक्रमण में आराम पहुंचाता है। संक्रमण को रोकने के लिए अखरोट के तेल को नियमित रूप से प्रयोग करना जरूरी है।

 

झुर्रियां दूर करने में लाभदायक-

अखरोट का तेल त्वचा पर बढ़ती उम्र के प्रभाव को रोकने में काफी मदद करता है। यह त्वचा पर झुर्रियों, फाइन लाइन्स आदि को बढ़ने से रोकता है। अखरोट के तेल में मौजूद विटामिन-ई चेहरे को अधिक समय तक जवान बनाए रखता है और दाग-धब्बों को हटाता है। अखरोट के तेल में दही, शहद और ओटमील पाउडर मिलाकर चेहरे के लिए बेहतरीन फेस पैक बनाया जा सकता है।

 

प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट-

अखरोट का तेल एक अति प्रभावशाली एंटीऑक्सीडेंट है। दरअसल अखरोट में जुगलोन (juglone) जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। जो शरीर के लिए फायदेमंद फ्री रेडिकल्स बनाते हैं। यह फ्री रेडिकल्स शरीर में मौजूद हानिकारक फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम करते हैं और शरीर को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करते हैं।

 

पाचन तंत्र से संबंधित बीमारियों में सहायक-

अखरोट में फैटी एसिड व हाई फाइबर होता है। जो पाचन तंत्र के लिए बहुत अच्छा माना जाता है और इससे पेट का स्वास्थ्य दुरु���्त रहता है। एक्जिमा और गठिया जैसी कुछ बीमारियां अखरोट तेल का प्रयोग करने से ठीक हो सकती हैं। इसके लिए शरीर के प्रभावित हिस्से पर अखरोट के तेल से नियमित रूप से मालिश करने की आवश्यकता होती है।

 

एजिंग के लक्षणों को कम करता है-

अखरोट के तेल में विटामिन-बी होता है, जो शरीर को समय से पहले बूढ़ा होने से बचाता है। यह हमारे स्ट्रेस लेवल को कम करता है और स्ट्रेस के कारण उत्पन्न होने वाले रेडिकल्स से हमें बचाता है। इसके अंदर विटामिन-ई भी पाया जाता है, जो एक बहुत अच्छा एंटीऑक्सीडेंट है। अखरोट के तेल को दही, शहद और ओटमील पाउडर में मिलाकर फेस पैक भी बना सकते हैं।

 

बालों के झड़ने को रोकने में सहायक-

अखरोट के तेल में पाए जाने वाले ओमेगा-3 फैटी एसिड की सहायता से झड़ते बालों को कम करने में मदद मिलती है। इसका नियमित उपयोग करने से बालों का गिरना कम होता है और बाल घने एवं मजबूत बनते हैं।

 

अनिद्रा को दूर करता है-

अखरोट का तेल अनिद्रा की समस्या को दूर कर, रात की नींद को बेहतर करता है। इसमें मेलाटोनिन पदार्थ होता है, जो नींद को बढ़ाता है। यह अनियमित नींद की समस्या झेल रहे लोगों के लिए बहुत ही लाभकारी है। इसके अलावा अखरोट के तेल का सेवन रक्त वाहिनियों की कार्य क्षमता बढ़ाने में भी काफी मदद करता है।

 

वजन को कम करने का है कारगर उपाय-

अखरोट का तेल शरीर की चर्बी को कम करने का कारगर उपाय है। अखरोट का तेल किसी अन्य तेल की तुलना में आसानी से पच जाता है। इसलिए इसे सलाद में उपयोग कर सकते हैं। इससे आपको बार-बार भूख महसूस नहीं होती और बार-बार खाने की लालसा भी कम करने में मदद करता है।

 

अखरोट तेल के नुकसान

अत्यंत लाभकारी अखरोट के तेल से वैसे तो कोई नुकसान नहीं होता। लेकिन जिन लोगों को अखरोट खाने से एलर्जी है, उन्हें निम्नलिखित समस्याएं हो सकती हैं।

  • त्वचा पर लाल चकत्ते होना।
  • होठों में सूजन आना।
  • त्वचा पर रैशेज और खुजली होना।
  • नाक बहना।
  • गला बैठ जाना।
  • पेट में दर्द और मरोड़ होना।
  • मतली और उल्टी महसूस होना।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts