Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खे

महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खे

महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खे – आज हर कोई फिट रहना चाहता है। इसके लिए लोग जिम जाते हैं, एक्सरसाइज करते हैं, तरह-तरह के सप्लीमेंट्स लेते हैं। पर इन सप्लीमेंट्स का लंबे समय तक इस्तेमाल करने से बीमारियां भी हो सकती हैं, जिसके बारे में कोई नहीं सोचता। इसलिए आज हम आपको उन घरेलू नुस्खों के बारे में बताएंगे, जो शरीर के लिए बेहद अच्छे साबित होते हैं। आप कितनी ही हेल्दी डाइट क्यों न अपना लें पर इन नुस्खों के बिना आपकी इम्यूनिटी स्ट्रॉन्ग नहीं हो सकती। तो चलिए जानते हैं इन घरेलू नुस्खों को :

 

अदरक-

 
  • शरीर को इंफेक्शन से बचने और उसकी रोग प्रतिरोधक क्षमता (इम्यूनिटी) को बेहतर करने के लिए अदरक को अच्छा माना जाता है। अदरक का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर की पाचन शक्ति में सुधार होता है। साथ ही यह महिलाओं में मासिक धर्म (पीरियड्स) के दौरान होन�� वाले दर्द को भी कम करता है
  • नींबू से शरीर का पीएच (पावर ऑफ हाइड्रोजन) लेवल सही स्तर पर बना रहता है। क्योंकि इसमें आयरन, मैग्नीशियम, फास्फोरस, कैल्शियम, पोटैशियम और जिंक जैसे खनिज पाये जाते हैं, जो शरीर की भिन्न-भिन्न आवश्यकताओं को पूरा करते हैं।
 

दूध-

 

गर्म दूध का सेवन सेहत के लिए लाभदायक होता है। क्योंकि ठंडे दूध को पचने में वक्त लगाता है। रात को सोते समय गर्म दूध पीने से अच्छी नींद आती है और शरीर का पाचन तंत्र (Digestive System) भी ठीक रहता है।

 

गुनगुना पानी-

 

सुबह खाली पेट गुनगुना पानी पीना से पेट साफ रहता है। बॉडी डिटॉक्स (शरीर से विषाक्त पदार्थों (Toxic Substances) को बाहर करने की प्रक्रिया) करती है। स्किन का सौंदर्य भी लंबे समय तक बना रहता है।

 

हल्दी-

 

महत्वपूर्ण घरेलू नुस्खे – हल्दी का उपयोग न केवल खाद्य पदार्थो को रंगने हेतु या मसालों के रूप में होता है। बल्कि इसको प्रयोग में लाने का एक अन्य कारण इम्यूनिटी बिल्डिप को बढ़ाना है। हल्दी में एंटीऑक्सिडेंट, एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-फंगल जैसे गुण होते हैं, जिससे शरीर की ताकत बनी रहती है। आयुर्वेद में भी लंबे समय से हल्दी का उपयोग कई दवाओं में होता आया है।

 

देसी घी-

 

देसी घी को एक सुपरफूड के तौर पर देखा जाता है। आयुर्वेद में भी देसी घी का सेवन शरीर के लिए अच्छा बताया गया है। यह पाचन तंत्र को सुधारने के अलावा शरीर से विषाक्त पादर्थों (Toxic Substances) को भी बाहर करता है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts