Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

अंगूर तेल का महत्व और फायदे

अंगूर तेल का महत्व और फायदे

अंगूर का तेल इसके बीजों से निकाला जाता है। यह वाइनमेकिंग प्रक्रिया के दौरान बचे हुए अंगूर के बीजों से तैयार किया जाता है। यह ओमेगा -6 फैटी एसिड, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट जैसे पोषक तत्वों से समृद्ध होता है। 

 

आयुर्वेद में अंगूर के तेल का महत्व-

औषधीय गुणों से भरपूर होने की वजह से आयुर्वेद में अंगूर बीज के तेल को उत्तम दर्जे का माना गया है। आयुर्वेद के अनुसार इसकी तासीर ठंडी होती है। इस तेल में विटामिन ए, सी, बी 6, फोलेट के अलावा कई प्रकार के मिनरल्स जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फास्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम भी पाए जाते हैं। जो हमारे स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए फायदेमंद होते हैं। स्वास्थ्य लाभ के लिए अंगूर बीज का तेल कई प्रकार से इस्तेमाल किया जाता है। इसे  भोजन पकाने, शरीर की मालिश करने के लिए बॉडी ऑयल के रूप में, बालों को स्वस्थ रखने के लिए हेयर ऑयल के रूप में, सौंदर्य समस्याओं को दूर करने के लिए सीधे त्वचा पर इस्तेमाल किया जा सकता है। 

 
अंगूर के तेल के फायदे-

इस तेल का इस्तेमाल त्वचा पर अकेले (सीरम के रूप में) या अन्य उत्पादों के साथ मिलाकर किया जा सकता है। यह कई स्किन और हेयर केयर प्रोडक्ट्स में भी उपयोग किया जाता है। इसके अतिरिक्त अंगूर के तेल का प्रयोग खाद्य के रूप में भी किया जाता है। आइए जानते हैं अंगूर तेल के कुछ फायदे के बारे में -

 
त्वचा के लिए फायदेमंद-

अंगूर का  तेल त्वचा के लिए अच्छा होता है। यह त्वचा की सेहत का ध्यान रखता है। इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा संबंधी परेशानियों को दूर करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई भी त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इस ऑयल को त्वचा पर लगाने से फाइन लाइन, मुंहासे, झुर्रियों और एजिंग की समस्या दूर होती है। यह तेल त्वचा की लोच में सुधार करता है और इसकी नमी के स्तर को बनाए रखता है।

 
बालों के लिए फायदेमंद-
 

अंगूर बीज का तेल बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व बालों को स्वस्थ्य बनाने और उन्हें मजबूती प्रदान करने का काम करते हैं। इसमें मौजूद विटामिन ई बालों को जरूरी पोषण देता है। यह तेल बालों के विकास को बढ़ावा देने का काम करता है।

 
फ्री रेडिकल्स से बचाव -
 

अंगूर बीज का तेल शरीर में मौजूद फ्री रेडिकल्स से सुरक्षा प्रदान करता है। क्योंकि यह फ्री रेडिकल्स कई बीमारियों का कारण बनते हैं। अंगूर के बीज से बनने वाले इस तेल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट फ्री रेडिकल्स से लड़ने का काम करता है। जिससे शरीर उन गंभीर बीमारियों का शिकार होने से बच जाता है।

 
ह्रदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायक -
 

अंगूर बीज का तेल हृदय स्वास्थ्य का ध्यान रखने का काम करता है। इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड खराब कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को कम करने का काम करता है। जो एक स्वस्थ हृदय के लिए बहुत जरूरी होता है। 

 
इम्यूनिटी के लिए लाभप्रद -
 

यह तेल इम्यूनिटी क्षमता को बढ़ाता है। अंगूर के तेल में विटामिन सी की पर्याप्त मात्रा होती है। जो इम्यूनिटी बूस्ट करने में अहम रोल निभाता है। विटामिन सी के अतिरिक्त इस तेल में विटामिन ई भी होता है। जो रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में सहयोग करता है। 

 
ब्लड प्रेशर के लिए-
 

अंगूर बीज का तेल रक्तचाप को सामान्य करने में अहम भूमिका निभाता है। इसमें मौजूद गामा-लिनोलेइक एसिड एक प्रकार का एंटी-इंफ्लामेटरी फैटी एसिड होता है। जिसका मुख्य काम नसों को आराम पहुंचाने का होता है। इसके साथ ही यह शरीर में रक्त के प्रवाह को भी सामान्य बनाए रखने में सहायता करता है। जिससे शरीर में रक्तचाप सामान्य बना रहता है।

 
डायबिटीज की समस्या में- 
 

इस तेल को डायबिटीज से जुड़ी समस्याओं का समाधान करने के लिए भी जाना जाता है। अंगूर का तेल लिपिड का अच्छा स्रोत होता है। आयुर्वेद के अनुसार ऐसे खाद्य पदार्थ जिनमें लिपिड की पर्याप्त मात्रा होती है, उनका सेवन करना डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद रहता है। 

 

अंगूर के तेल के नुकसान-

  • इस तेल का अधिक सेवन हृदय के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • अंगूर के तेल का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ सकता है।
  • अंगूर के तेल का अधिक सेवन स्पर्म की गुणवत्ता को प्रभावित कर सकता है।

कहां पाया जाता है अंगूर?

नाशिक को भारत की अंगूर राजधानी और देश में अंगूर का सबसे अच्छा निर्यात के रूप में जाना जाता है। वहीं महाराष्ट्र, तमिलनाडु, कर्नाटक, आंध्रप्रदेश, मिजोरम, हरियाणा, पंजाब, मध्यप्रदेश, हिमाचल प्रदेश और जम्मू कश्मीर अंगूर के प्रमुख उत्पादक राज्य हैं।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts