Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog / Common Health Problems
Common Health Problems

लू लगने के कारण, लक्षण और घरेलू निदान

लू लगने के कारण, लक्षण और घरेलू निदान

गर्मियों के दिनों में लोगों को तमाम तरह की समस्याएं झेलनी पड़ती हैं। हीट स्ट्रोक यानी तापाघात भी उन्हीं समस्याओं में से एक है। जिस आमतौर पर लू लगना या लू भी कहा जाता है। यह समस्या बढ़ते तापमान की वजह से होती है। जिससे लोगों को घर से बाहर निकलने में काफी मुश्किले होने लगती हैं। क्योंकि इन दिनों दोपहर के समय काफी तेज गर्म हवाएं चलती हैं। जिसके प्रति छोटे बच्चे ज्यादा संवेदनशील होते हैं। हालांकि जिन लोगों की इम्यूनिटी अच्छी होती है। वह लोग इन गर्म हवाओं और तापमान को सहन कर लेते हैं। लेकिन जिन लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है, वह लोग इन गर्म हवाओं को सहन नहीं कर पाते हैं। परिणामस्वरूप बीमार पड़ जाते हैं।

 

लू लगने के कारण-

  • कड़ी या तेज धूप में काम करना।
  • बहुत तेज तापमान वाली जगह पर जाना या रहना।
  • शरीर में पानी की कमी होना।
  • भीड़भाड़ और गर्म इलाकों में जाना।
  • गर्मी के दिनों में ज़रूरत से ज्यादा कपड़े पहनना।
  • अधिक मात्रा में अल्कोहल का सेवन करना।
  • भीषण आग के निकट जाना आदि।

लू लगने के लक्षण-

  • शरीर का अधिक गर्म होना या तापमान बढ़ना।
  • पल्स का तेज होना।
  • सिर चकराना या चक्कर आना।
  • उल्टी होना।
  • व्यवहार में चिड़चिड़ापन आना।
  • आधे सिर में दर्द होना।
  • बहोशी या भ्रम की स्थिति होना।
  • कमजोरी का एहसास होना।
  • मानसिक संतुलन का खो जाना।
  • जी-मिचलाना या मितली की शिकायत होना।
  • त्वचा का शुष्क, लाल या झुलसा हुआ होना आदि।

हीट स्ट्रोक के लिए असरकारी घरेलू उपाय-

हमेशा ध्यान रखें कि लू लगने से बेहोश हुए व्यक्ति को तुरंत कोई तरल पदार्थ न पिलाएं। बल्कि उसे किसी ठंडी जगह पर ले जाएं। वही, लू से बचने के लिए निम्न घरेलू उपचारों का सहारा लें।

 

चंदन पावडर-

चंदन तासीर से ठंडा होता है। इसलिए यह शरीर के तापमान को कम कर, उसे ठंडा रखने का काम करता है। उपयोग हेतु 3 से 4 चम्मच चंदन पाउडर में थोड़ा पानी मिलाकर, उसका पेस्ट बना लें। फिर इस लेप को माथे और सीने पर लगाकर कुछ देर के लिए छोड़ दें। थोड़ी देर बाद लेप लगे हिस्से को ठंडे पानी से धो लें। ऐसा करने से शरीर को लू से आराम मिलता है।

 

ठंडे पानी से स्नान करना-

जो व्यक्ति घर के बाहर जाकर अधिक परिश्रम और भागदौड़ वाला काम करता है। उन्हें लू से बचने के लिए ठंडे पानी से स्नान करना चाहिए। क्योंकि ठंडा पानी शरीर के तापमान को कम करने और शरीर को लू से बचाने में मदद करता है।

 

आम पन्ना-

लू लगने पर आम पन्ना एक टॉनिक की तरह काम करता है। दरअसल आम पन्ना को कच्चे आम और कुछ मसालों (जीरा, सौंफ, काली मिर्च और काला नमक आदि) से तैयार किया जाता है। इसका स्वाद खट्टा-मीठा होता है। यह शरीर को ठंडा रखने में मदद और एनर्जी एवं इलेक्ट्रोलाइट प्रदान करता है। इसलिए लू लगने पर इसका सेवन करना बहुत अच्छा होता है।

 

बटरमिल्क-

बटर मिल्क शरीर को हाइड्रेट और ठंडा रखने का काम करता है। क्योंकि इसमें प्रोटीन, विटामिन, मिनरल और प्रोबायोटिक्स आदि तत्व पाए जाते हैं। जो बॉडी में ज़रूरी तत्वों की भरपाई करने का काम करते हैं। इसलिए लू लगने पर चार चम्मच दही में एक गिलास पानी, एक चुटकी नमक और एक चुटकी जीरा पाउडर डालकर, उसे अच्छे से मिला लें। फिर प्रतिदिन एक से दो गिलास इस पेय का सेवन करें। इससे व्यक्ति को लू से निजात मिलती है।

 

इमली का रस-

इमली शरीर में आवश्यक पोषक तत्वों और डिहाइड्रेशन के समय इलेक्ट्रोलाइड की कमी को पूरा करती है। जिससे शरीर का तापमान सामान्य बना रहता है। इसलिए लू लगने पर इमली का इस्तेमाल घरेलू उपचार के रूप में करना अच्छा रहता है। उपयोग हेतु इमली को उबालकर, उससे तरल पदार्थ निकाल लें। फिर इसमें थोड़ी मात्रा चीनी या शहद की मिलाकर, इसे ठंडा कर लें। ठंडा होने पर इस हर्बल पेय का सेवन करें। ऐसा करने से लू से बचा जा सकता है।

 

एलोवेरा-

एलोवेरा शरीर को ठंडा रखकर, लू के लक्षणों को खत्म करने का काम करता है। क्योंकि इसमें उच्च मात्रा में विटामिन और खनिज पदार्थ मौजूद होते हैं। जो प्राकृतिक रूप से वाह्य परिवर्तनों से लड़ने के लिए शरीर की क्षमता को बढ़ाने और शरीर के रक्षात्मक तंत्र को उत्तेजित करने का काम करते हैं। इसके अलावा एलोवेरा शरीर के विभिन्न प्रणालियों को स्थिर रखने में भी मददगार साबित होता है। इसलिए इस्तेमाल हेतु एलोवेरा जेल का लेप शरीर पर लगाएं या एलोवेरा जूस का सेवन करें।

 

प्याज का रस-

लू लगने या हीट स्ट्रोक में प्याज का रस और लेप बेहद लोकप्रिय उपाय हैं। जो लू के लक्षणों को खत्म करके, शरीर को आराम देने का काम करते हैं। दरअसल लू लगने पर प्याज के रस को दो तरह से इस्तेमाल किया जा सकता है। पहला- प्याज के रस को कान के पीछे,  सीने और पैर के तलवों पर लगा लें। दूसरा- जब शरीर से लू के लक्षण समाप्त होने लगें तो एक चम्मच प्याज के रस को एक चम्मच शहद के साथ मिलाकर सेवन करें। इसका सेवन दिन में दो बार भी किया जा सकता है। जिससे लू के लक्षण और जल्दी समाप्त होते हैं।

 

एप्पल साइडर विनेगर-

सेब के सिरके (Apple Cider Vinegar) में तमाम तरह के मिनरल और विटामिन मौजूद होते हैं। जो शरीर में इलेक्ट्रोलाइट्स की कमी को दूर करने का काम करते हैं। इसलिए लू लगने पर सेब के सिरके का सेवन करना अच्छा रहता है। सेवन हेतु एक गिलास ठंडे या सादे पानी में एक चम्मच एप्पल साइडर विनेगर डालकर उसे अच्छे से मिला लें। फिर इसका सेवन करें। ऐसा करने से लू के लक्षण खत्म होने लगते हैं।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts