Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

खीरे के फायदे और उपयोग

खीरे के फायदे और उपयोग

खीरा एक प्रकार का फल है। जिसे वैज्ञानिक रूप से क्यूकुमिस सैटिवस (Cucumis sativus) के नाम से जाना जाता है। खीरे में कई पोषक तत्व होते हैं। जो उसे सेहत के लिए जरूरी बनाते हैं। खीरे को मिनरल, विटामिन और इलेक्ट्रोलाइट्स का पावरहाउस कहा जाता है। इसे सबसे ज्यादा सैंडविच, सलाद और रायता में डालकर खाया जाता है। गर्मियों में डायरिया और फूड पॉइजनिंग की समस्या ज्यादा होती है। जिस कारण गर्मियों में इसका सेवन आवश्यक होता है। खीरे में वसा और कैलोरीज़ काम मात्रा में होता है और पानी, विटामिन-के, विटामिन-सी तथा विटामिन-बी भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा इसमें अच्छी मात्रा में सोडियम, तांबा, अमीनो एसिड, कार्बोहाइड्रेट, शुगर, घुलनशील और अघुलनशील फाइबर, पोटेशियम, मैंगनीज, फैटी एसिड, फास्फोरस, मैग्नीशियम, बायोटिन और सिलिका जैसे खनिज भी पाए जाते हैं। यह न केवल सौंदर्य को बढ़ाता है बल्कि अनेक बीमारियों से भी बचाता है। इसके अलावा खीरे में कई स्वास्थ्य संबंधी फायटो न्यूट्रिएंट्स भी उपस्थित हैं। यह सभी पोष्टिक गुण खीरे को एक उत्तम आहार बनाते हैं।

भारत में खीरे को अनेक नामों से जाना जाता है - हिंदी में खीरा / खेरा या ककड़ी, तेलुगू में डोकाकाया, मलयालम में ककरिकारी, मलयालम में कानी वेल्लारिक्का, बंगाली में ककड़ी, मराठी में काकाडी और पंजाबी में तार के रूप में भी जाना जाता है।

 
खीरे के फायदे;
डिहाइड्रेशन में लाभदायक-

डिहाइड्रेशन यानी शरीर में पानी की कमी होना। डिहाइड्रेशन के कारण सिरदर्द, यूरिन से जुड़ी समस्या, मांसपेशियों में ऐंठन आदि का सामना करना पड़ सकता है। इन समस्याओं से बचने के लिए खीरे का सेवन करना बेहद फायदेमंद होता है। एक शोध के मुताबिक खीरे में 95% पानी की मात्रा पाई जाती है। जिस वजह से इसका सेवन शरीर को हाइड्रेट रखने में मददगार होता है

 
वजन कम करने में लाभदायक-

मोटापे की समस्या को नियंत्रित करने के लिए खीरे का सेवन किया जा सकता है। एक शोध के अनुसार, 100 ग्राम खीरे में सिर्फ 15 कैलोरी होती है और पानी की मात्रा अधिक होती है। कम कैलोरी और पानी की अच्छी मात्रा के कारण, खीरा वजन कम करने वाले लोगों के लिए अच्छा आहार माना जाता है। इस आधार पर खीरा खाने के फायदों में बढ़ते वजन को नियंत्रित करना भी शामिल है।

 
कैंसर से लड़ने में सक्षम-

खीरा न केवल कैंसर से बचाव करता है परंतु आपके शरीर को कैंसर से लड़ने की क्षमता भी प्रदान करता है। खीरे में कुकुरबिटेसिन (cucurbitacin), फाइसेटिन (fisetin) , ल्यूटिन (lutein) और कैफीइक (caffeic) एसिड जैसे प्रदार्थ होते हैं। जो शरीर में हो रही कैंसर गतिविधियों पर रोक लगाते हैं। यह पदार्थ प्रोस्टेट कैंसर और स्तन कैंसर से लड़ने में बहुत सक्षम होते हैं। खीरे में मौजूद क्यूकरबिटासिन्स तत्व होता इसमें कड़वाहट लाता है और एंटी-कैंसर उपयोगिताओं के लिए जाना जाता है।

 
एंटीऑक्सीडेंट गुणों से भरपूर-

खीरे में एंटीऑक्सीडेंट गुण भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होता है। एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए आवश्यक होता है। यह शरीर में फ्री रेडिकल्स के प्रभाव को कम कर सकता है। साथ ही यह ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर इससे होने वाली समस्याएं जैसे एजिंग, किडनी रोग, व हृदय रोग के जोखिम को कम करने में भी मदद करता है। शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की पूर्ति के लिए खीरे का सेवन बेहद लाभदायक होता है।

 
मधुमेह को करता है नियंत्रित-

खीरे का उपयोग मधुमेह को नियंत्रित करने के लिए भी किया जाता है। एनसीबीआई की वेबसाइट पर प्रकाशित एक शोध के अनुसार खीरे में एंटीडायबिटिक गुण पाए जाते हैं। इसमें पाए जाने वाला यह गुण मधुमेह से पीड़ित व्यक्ति के रक्त में ग्लूकोज (शर्करा) के स्तर को नियंत्रित करने में मदद करता है।

 
आंखों के लिए वरदान-

खीरा आंखों के लिए कई प्रकार से फायदेमंद होता है। दरअसल इसमें एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम कर इससे होने वाले मैक्यूलर डिजनरेशन ( नेत्र रोग, जो अंधापन का कारण बन सकता है) के जोखिम को कम करने में मदद करता है। इसके साथ ही खीरे में पाए जाने वाला हाइड्रेटिंग गुण आंख और उसकी आसपास की त्वचा को मॉइस्चराइज करने का काम करता है। साथ की बंद आंखों पर खीरे की स्लाइस कूलिंग प्रभाव प्रदर्शित कर सकती है। इसके अलावा इसमें पाए जाने वाला विटामिन-के आंखों के नीचे डार्क सर्कल की समस्या को कम करने में मददगार होता है।

 
बालों के लिए लाभदायक-

खीरा खाने से बालों के स्वास्थ्य को बरकरार रखने में भी मदद मिल सकती है। खीरे में सिलिकॉन और सल्फर उच्च मात्रा में मौजूद होते हैं। ये दोनों पोषक तत्व बालों के विकास में मददगार हो सकते हैं। इस आधार पर बालों के लिए भी खीरे को लाभकारी कहा जाता है।

 
त्वचा के लिए फायदेम���द-

खीरे का उपयोग सेहत के साथ ही त्वचा के लिए भी फायदेमंद होता है। खीरे के हाइड्रेटिंग और कूलिंग गुण के कारण यह त्वचा की कई समस्याओं में लाभकारी होता है। वहीं, विटामिन-सी और एंटीऑक्सीडेंट गुणों के कारण इसका इस्तेमाल एक्जिमा (त्वचा की सूजन से जुड़ी समस्या), सोरायसिस (त्वचा पर लाल चकत्तों के साथ खुजली) व मुहांसों के लिए कई क्रीम में बतौर मुख्य सामग्री किया जाता है।

 
पाचन और कब्ज में सहायक-

खीरा खाने के फायदे में सही पाचन को बनाए रखना भी शामिल है। खीरे में मौजूद पानी और फाइबर विषाक्त पदार्थों को बाहर निकाल कर पाचन तंत्र को अच्छी तरह से काम करने में मदद कर सकते हैं। माना जाता है कि रोजाना खीरे का सेवन पुरानी कब्ज की समस्या को दूर करने में फायदेमंद होता है। रोजाना खीरे के रस का सेवन करने से पाचन विकार, जैसे कि सीने में जलन, गैस्ट्राइटिस (पेट में सूजन) और यहां तक कि अल्सर की समस्या में आराम मिलता है।

 
खीरे के उपयोग-
  • खीरे को धोकर और उसका छिलका निकालकर सीधे खाया जा सकता है। इसलिए ज्यादातर इसका उपयोग सलाद के रूप में किया जाता है।
  • खीरे का अचार बनाकर भी खाया जा सकता है।
  • दक्षिण भारत में खीरे का उपयोग सांभर और डोसा बनाने में किया जाता है।
  • खीरे का जूस निकालकर भी पिया जा सकता है।
  • सैंडविच में खीरे की स्लाइस का इस्तेमाल किया जाता है।
  • कई लोगों को लंच में खीरे के रायता का सेवन करना पसंद करते हैं।
  • खीरे का सूप भी बनाकर पी सकते हैं।
  • खीरे के रस को चेहरे पर उपयोग किया जा सकता है।
  • खीरे के पल्प और दही का फेस पैक बनाकर लगाया जा सकता है।
खीरे के नुकसान-
  • खीरे का अधिक मात्रा में सेवन करने से गैस और पेट फूलने की समस्या हो सकती है।
  • कड़वे खीरे में कुकुरबिटा सीन (cucurbitacins) नामक कंपाउंड होता है। जो कुछ मामलों में विषाक्तता का कारण बन सकता है। इसलिए कड़वे खीरे का सेवन करने से मना किया जाता है।
  • खीरे में ड्यूरेटिक (मूत्रवर्धक) प्रभाव होता है। इसलिए अधिक मात्रा में खीरे का सेवन करने से बार-बार यूरिन पास करने की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगों को रैगवीड एलर्जी (रैगवीड पौधों से होने वाली एलर्जी) की समस्या है। उन्हें खीरे का सेवन करने से मुंह और गले में खुजली के साथ सूजन की समस्या हो सकती है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts