Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

धनिया

धनिया
 

हम सभी लोगों ने सब्जियों में डाल कर खूब हरा धनिया खाया है। खाना पकाने के बाद उसकी गार्निश करने के लिए हम लोग उसपर यह डालते हैं। इससे न सिर्फ खाने की खूबसूरती बढ़ती है, बल्कि स्वाद भी बढ़ता है। असल में यह एक औषधीय पौधा है, जिसमें कई गुण पाये जाते हैं। इसका सेवन करने से कई रोगों से छुटकारा मिलता है। यह शरीर की पाचन शक्ति को बढ़ाने, कोलेस्ट्रॉल लेवल को मेंटेन करने, डाइबिटीज, किडनी के साथ कई रोगों में लाभदायक होता है।

 

इसमें वसा, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, मिनरल होते हैं जो इसको अधिक पावरफुल बनाते हैं। इसके अलावा हरे धनिया में फास्फोरस, आयरन, कैरोटीन, थियामीन, कैल्शियम, विटामिन सी और पोटोशियम आदि भारी मात्रा में पाएं जाते हैं।

 

धनिया के फायदे

 
एनीमिया में आराम-
 

यह आयरन से भरपूर होता है और शरीर में रक्त (खून) की मात्रा को बढ़ाने का काम करता है। जिसकी वजह से एनीमिया (खून की कमी) की समस्या दूर रहती है।

 

कैंसर से बचाव-

 

इसमें ऑक्सीडेंट, विटामिन ए, विटामिन सी, मिनरल होते हैं, जो शरीर को कई तरह के कैंसर से बचाते हैं।

 
आंखों की रोशनी बढ़ाने में फायदेमंद-
 

इसमें विटामिन ए होता है जो आंखों के लिए अच्छा होता है। इसलिए नियमित रूप से इसका सेवन करने से आंखों की रोशनी बढ़ने लगती है।

 
बालों के लिए लाभदायक-
 

इसमें मौजूद प्रोटीन और विटामिन बालों के विकास में मदद करते हैं। साथ ही बालों के झड़ने की समस्या को भी दूर करते हैं।

 
चक्कर की समस्या को कम करने में सहायक-
 

धनिया का सेवन चक्कर आने की समस्या को भी दूर करता है। यदि आपको अधिक चक्कर आते हैं तो आप इसको और आंवले के रस को एक गिलास पानी में मिला कर पी लें। इस प्रक्रिया को नियमित रूप से करने से आपको चक्कर आने की समस्या से जल्द छुटकारा मिल जायेगा।

 

डायबिटीज में फायदेमंद-

 

हरा धनिया खाने से ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। इसलिए मधुमेह से पीड़ित लोगों के लिए हरा धनिया जड़ी-बूटी का काम करता है।

 
किडनी रोगों को कम करने में असरदार-
 

यह किडनी के लिए फायदेमंद होता है। क्योंकि धनिया में ऑक्सीडेंट, प्रोटीन और विटामिन आदि जैसे कई तत्व होते हैं जो किड़नी के लिए लाभदायक होते हैं।

 
कोलेस्ट्रॉल को कम करने में मददगार-
 

हरा धनिया न सिर्फ खाने को खुशबू देता है, बल्कि आपके कोलेस्ट्रॉल लेवल को भी कम करने में मदद करता है। इसमें कई ऐसे तत्व होते हैं, जो कोलेस्ट्रॉल को कम करते हैं। इसलिए कोलेस्ट्रॉल से पीड़ित व्यक्ति के लिए धनिया के बीजों को पानी में उबालकर इसके पानी को पीना एक फायदेमंद उपचार है।

 
पाचन शक्ति बढ़ाने में सहायक –
 

हरे धनिया खाने से न सिर्फ पेट की समस्याएं दूर होती हैं, बल्कि शरीर की पाचन शक्ति भी बढ़ती है। इसके अलावा दो चम्मच धनिया पाउडर को आधा गिलास पानी में डालकर पीने से पेट दर्द में भी राहत मिलती है।

 
आखों से संबंधी समस्याओं में असरदार-
 

धनिया के बीज में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो आंखों में होने वाली खुजली, लालिमा और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।

 

धनिया के नुकसान;

 
  • जरूरत से ज्यादा धनिया खाने से त्वचा पर एलर्जी (खुजली) की समस्या पैदा हो सकती है।
  • ज्यादा धनिया खाने से सनबर्न होने की समस्या बढ़ जाती है। जो एक समय के बाद स्किन कैंसर का कारण बन सकती है।
  • अधिक धनिये के सेवन से महिलाओं में मासिक धर्म से संबंधी समस्या पैदा होने का डर रहता है।
  • दमा के पीड़ित व्यक्ति के लिए भी ज्यादा धनिया खाना ठीक नहीं होता।
 

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts