Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog / Nutrition
Nutrition

जानें, ब्राउन राइस और इसके फायदों के बारे में

जानें, ब्राउन राइस और इसके फायदों के बारे में

चावल का बिना रिफाइंड या पॉलिश किया हुआ प्राकृतिक रूप ब्राउन राइस कहलाता है। यह रंग में भूरा होता है जिस कारण इसे ‘ब्राउन राइस’ कहा जाता है। सफेद चावल के मुकाबले ब्राउन राइस को पकने में ज्यादा समय लगता है और यह स्वाद में भी थोड़ा अलग होता है। सफेद चावल की तुलना में इसमें ज्यादा पोषक तत्व होते हैं। क्योंकि यह किसी भी प्रकार की रिफाइन अथवा पॉलिश प्रक्रिया से नहीं गुजरता। सिर्फ इसके ऊपर से धान के छिलके उतारे जाते हैं। ब्राउन राइस खाने से शरीर को पर्याप्त मात्रा में कैलोरी मिलती है। साथ ही यह फाइबर, विटामिन और मिनरल्स का एक अच्छा स्रोत है।

ब्राउन राइस में प्रोटीन, मैग्नीशियम, पोटैशियम व फास्फोरस जैसे मिनरल्स पर्याप्त मात्रा में मौजूद होते हैं। यह न सिर्फ स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद होता है, बल्कि त्वचा और बालों के लिए भी ब्राउन राइस लाभदायक है।

 
ब्राउन राइस के फायदे-
कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करता है-

शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को नियंत्रित करने के लिए ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है। ब्राउन राइस में मात्रा की फाइबर होती है। फाइबर खाने को धीरे-धीरे पचाने में मदद करता है। जिससे भूख कम लगती है और कोलेस्ट्रॉल को खून में धीरे-धीरे घुलने में मदद करता है। साथ ही एलडीएल कोलेस्ट्रॉल यानी खराब कोलेस्ट्रोल के स्तर को कम करने में मदद करता है।

 
मधुमेह में लाभदायक है-

वैज्ञानिक शोध के अनुसार, ब्राउन राइस टाइप 2 मधुमेह को नियंत्रित रखने में मदद करता है। इसमें फाइबर, प्रोटीन, फाइटोकेमिकल्स और मिनरल्स की अच्छी मात्रा पाई जाती है। व्हाइट राइस की तुलना में ब्राउन राइस में लो ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। जो शरीर में ब्लड शुगर के स्तर को कम रखता है। इसलिए मधुमेह के मरीजों के लिए ब्राउन राइस का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है।

 
वजन नियंत्रित करने में कारगर है-

ब्राउन राइस खाने के फायदे की बात करें, तो इसमें फाइबर मौजूद होता है। जो वजन नियंत्रित करने में मदद करता है। फाइबर खाने को धीरे-धीरे पचता है, जिसके चलते आपको भूख कम लगती है और आप कम खाते हैं। ऐसा करने से आपके शरीर में कैलोरी और फैट मात्रा कम होती है

 
कैंसर विरोधी गुण-

ब्राउन राइस के स्वास्थ्य लाभ की बात करें, तो यह कैंसर को रोकने में मददगार साबित होता है। शोध के अनुसार, अंकुरित ब्राउन राइस में गामा-एमिनोब्यूटिरिक एसिड (GABA) पाया जाता है। जो ल्यूकेमिया (रक्त कैंसर) की कोशिकाओं को रोकने में मदद करता है।

 
हड्डियों के लिए लाभदायक-

हड्डियों को तंदुरुस्त रखने के लिए मैग्नीशियम बहुत फायदेमंद मिनरल है और यह ब्राउन राइस में भरपूर मात्रा में पाया जाता है। यह बोन मिनरल डेंसिटी को बढ़ाने में मदद करता है।

 
तंत्रिका तंत्र के लिए फायदेमंद-

तंत्रिका तंत्र के सही प्रकार से काम न करने पर अल्जाइमर, पार्किंसंस व माइग्रेन जैसी समस्या हो सकती है। इन बीमारियों से उबरने में मैग्नीशियम जरूरी होता है। वहीं, ब्राउन राइस में मैग्नीशियम पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है। इस प्रकार इसका सेवन करने से तांत्रिक तंत्र स्वस्थ रहता है।

 
रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाए-

ब्राउन राइस खाने के फायदे में रोग प्रतिरोधक क्षमता को बेहतर करने का गुण भी शामिल है।इसमें विटामिन-ई मौजूद होता है, जो एंटीऑक्सीडेंट का काम करता है। इससे रोग प्रतिरोधक क्षमता बेहतर होती है।

 
अस्थमा के लिए ब्राउन राइस के फायदे-

अस्थमा में ब्राउन राइस ज��से साबुत अनाज खाने की सलाह दी जाती है। इसमें फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट तत्व की मात्रा भरपूर होती है, जो सांस संबंधी समस्याओं में लाभकारी होते हैं।

 
आंतों को ठीक करे-

ब्राउन राइस का सेवन करने से आंतों की कार्यप्रणाली बेहतर होती है। ब्राउन राइस पर मौजूद ब्रान लेयर (bran layer) और फाइबर पाचन शक्ति को बेहतर बनाते हैं।

 
अनिद्रा का इलाज करता है-

ब्राउन राइस में गामा-एमिनोब्यूटिरिक एसिड (GABA) होता है। जो तनाव या फिर अधिक मात्रा में कैफीन का सेवन करने से हो रही अनिद्रा की समस्या से आराम दिलाता है।

 
डिप्रेशन से आराम दिलाता है-

ब्राउन राइस में एंटी-डिप्रेशन गुण होते हैं। जो तनाव और दिमाग से संबंधित समस्याओं से लड़ने में मदद करते हैं। इसमें मौजूद गामा-एमिनोब्यूटिरिक एसिड (GABA) और ग्लूटामाइन एक प्रकार के एमिनो एसिड हैं, जो दिमाग में न्यूरोट्रांसमीटर का निर्माण करते हैं। यह न्यूरोट्रांसमीटर तनाव व दुःख आदि का प्रभाव दिमाग पर नहीं पड़ने देते।

 
फ्री रेडिकल्स से बचाव-

ब्राउन राइस में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण कोशिकाओं को फ्री-रेडिकल्स के प्रभाव से बचाते हैं ।

 
बच्चों के लिए लाभदायक-

ब्राउन राइस में बच्चों के विकास के लिए पर्याप्त मात्रा में कार्बोहाइड्रेट और फैट होता है। इसीलिए बढ़ते बच्चों को ब्राउन राइस जैसे साबुत अनाज व ऊर्जा युक्त खाद्य पदार्थ खिलाना अच्छा होता है।

 
ब्राउन राइस के नुकसान-

ब्राउन राइस में आर्सेनिक की मात्रा अधिक पाई जाती है, जिससे जी मिचलाना, उल्टी, सिरदर्द और डायरिया आदि दुष्प्रभाव हो सकते हैं।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts