Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

बड़ी इलायची के फायदे और उपयोग

बड़ी इलायची के फायदे और उपयोग

व्यंजनों को स्वादिष्ट बनाने के लिए लगभग हर घर में बड़ी इलायची का इस्तेमाल किया जाता है। इसके अलावा बड़ी इलायची को इसके आयुर्वेदिक गुण और विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य लाभ के लिए भी जाना जाते है। इसमें एंटी माइक्रोबियल, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीअल्सर और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो शरीर को भिन्न-भिन्न तरीकों से लाभ पहुंचाने का काम करते हैं। बड़ी इलायची के बीजों से निकाले गए तेल का प्रयोग कई सौंदर्य उत्‍पादों और स्‍वास्‍थ्‍य समस्‍याओं के लिए किया जाता है। इसके अतिरिक्त बड़ी इलायची के बीज रक्तचाप, हृदय रोग, कैंसर, मूत्र संबंधी समस्याओं, बालों की समस्याओं और त्वचा संबंधी समस्‍याओं में फायदा करते हैं।

 
क्या होती है बड़ी इलायची?

बड़ी इलायची एक लोकप्रिय मसाला है। इसलिए इसको मसालों की रानी भी कहा जाता है। यह जि़ंगिबेरिया परिवार से संबंधित प्रजाति है। जो पौधों से फलियों के रूप में प्राप्त होती है। भारत में कुछ जगहों पर इसे काली इलायची तो कुछ जगहों पर बड़ी इलायची बोला जाता है। इसका इस्तेमाल प्राचीन समय से कई तरह के पकवानों के लिए और अपने औषधीय गुणों के कारण विभिन्‍न स्‍वास्‍थ्‍य परेशानियों को ठीक करने के लिए किया जाता रहा है।

 
बड़ी इलायची के फायदे;
स्वस्थ लिवर के लिए-

एनसीबीआई की रिसर्च रिपोर्ट के अनुसार बड़ी इलायची अल्कोहोलिक फैटी लिवर (लिवर में फैट का जमाव) की बीमारी को कम करने में मदद करती है। रिपोर्ट के मुताबिक बड़ी इलायची में लिवर को स्वस्थ रखने और जोखिम से बचाने वाले गुण मौजूद होते हैं।

 
स्वस्थ हृदय के लिए-

बड़ी इलायची को कैल्शियम, पोटैशियम और मैग्नीशियम आदि खनिज पदार्थों का बड़ा स्रोतमाना गया है। जो रक्तचाप और हृदय गति को नियंत्रित कर हृदय को लंबे तक स्वस्थ बनाए रखने का काम करते हैं।

 
मोटापे के लिए-

एनसीबीआई की साइट पर प्रकाशित रिपोर्ट के अनुसार, बड़ी इलायची शरीर के टोटल फैट (कुल वसा) को कम करने में सहायता करती है। इसके अलावा बड़ी इलायची का इस्तेमाल पेट की माप (Abdominal Circumference) में सुधार लाने के लिए भी किया जाता है।

 
अल्सर के लिए-

बड़ी इलायची के सकारात्मक प्रभाव के कारण अल्सर जैसी परेशानियों को ठीक किया जा सकता हैं। क्योंकि बड़ी इलायची के बीजों से निकाले गए तेल में एंटीअल्सर गुण होते हैं। जो गैस्ट्रिक अल्सर और इसके लक्षणों से बचाव करने में मदद करते हैं।

 
मुंह की समस्याओं के लिए-

बड़ी इलायची एंटी-माइक्रोबियल गुणों से प्रचुर होती है। जो दांत और मसूड़ों को बैक्टीरियल संक्रमण से बचाने का काम करते हैं। बड़ी इलायची में एंटी-माइक्रोबियल गुण भी होता है। जो हानिकारक बैक्टीरिया पर प्रभावी असर दिखाकर दांतों पर प्लाक बनने से रोकता है।

 
श्वास की समस्या को दूर करने के लिए-

बड़ी इलायची में एंटी माइक्रोबियल (बैक्टीरिया से बचाने वाला), एंटीऑक्सीडेंट (मुक्त कणों से रक्षा करने वाला), एंटी इंफ्लेमेटरी (सूजन कम करने वाला), और दर्द निवारक गुण होते हैं। जो संयुक्त रूप से श्वसन तंत्र को मजबूत बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अलावा बड़ी इलायची का इस्तेमाल तपेदिक (Tuberculosis) और फेफड़ों की अकड़न जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए भी किया जाता है।

 
कैंसर के लिए-

बड़ी इलायची के बीजों के अर्क में एंटी कैंसर गुण पाए जाते हैं। जो कैंसर कोशिकाओं के विकास और ट्यूमर के प्रभाव को कम करने का काम करते हैं। इसलिए बड़ी इलायची को कैंसर से बचाव के लिए फायदेमंद माना जाता है।

 
बालों के लिए-

बड़ी इलायची का प्रयोग बालों के लिए भी लाभकारी साबित होता है। क्योंकि बड़ी इलायची में बालों को मजबूत बनाने वाले गुण होते हैं। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव  स्कैल्प (खोपड़ी) को पोषित करने का काम करते हैं। परिणामस्वरूप बालों के विकास में सकारात्मक प्रभाव पड़ता है।

 
त्वचा के लिए-

बड़ी इलायची का इस्तेमाल, झुर्रियों को दूर करने के लिए एक अच्छा विकल्प है। क्योंकि इसमें प्रोटोकैटेचिक एसिड और प्रोटोकेचुआल्डिहाइड जैसे सक्रिय घटक पाए जाते हैं। जो झुर्रियों से शीघ्र निजात दिलाने में मदद करते हैं।

 
बड़ी इलायची का उपयोग-
  • बड़ी इलायची का इस्तेमाल सब्जियों में मसाले के रूप में किया जाता है।
  • बड़ी इलायची का इस्तेमाल पुलाव और बिरयानी जैसे व्यंजनों में किया जाता है।
  • बड़ी इलायची का इस्तेमाल मिठाइयों का स्वाद बढ़ाने के लिए किया जाता है।
  • बड़ी इलायची को नमकीन आदि का स्वाद बढ़ाने के लिए भी प्रयोग में लाया जाता है।
  • बड़ी इलायची पाउडर का इस्तेमाल गुनगुने पानी और शहद के साथ भी किया जाता है।
 
बड़ी इलायची के नुकसान-
  • बड़ी इलायची ब्लड में शुगर की मात्रा को घटा सकती है। इसलिए लो शुगर वाले लोगों को इसका इस्तेमाल नहीं करना चाहिए।
  • बड़ी इलायची का इस्तेमाल बढ़े हुए रक्तचाप को कम करने के लिए किया जाता है। इसलिए निम्न रक्तचाप वाले लोगों को इसका सेवन नहीं करना चाहिए।
  • गर्भवती और स्तनपान कराने वाली महिलाओं को बड़ी इलायची का इस्तेमाल डॉक्टर की सलाह के अनुसार करना चाहिए।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts