Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

कीवी फल के लाभ, उपयोग और नुकसान

कीवी फल के लाभ, उपयोग और नुकसान

कीवी का फल अच्छे स्वास्थ्य के लिए अत्यंत लाभदायक माना जाता है। यह फल बाहर से भूरा और अंदर से मुलायम व हरे रंग का होता है। इसके अंदर काले रंग के छोटे-छोटे बीज होते हैं इसका स्वाद खट्टा -मीठा होता है। कीवी का फल छिलक, गूदा और बीज समेत खाया जाता है। हालांकि कुछ लोगों को इसका छिलका पसंद नहीं होता है लेकिन पूरा कीवी खाना सबसे ज्यादा पौष्टिक होता है। यह फल बाजार में आसानी से उपलब्ध है।

कीवी में कई तरह के पोषक तत्व मौजूद होते हैं। कीवी का उपयोग कार्डियोवस्कुरलर रोगों के इलाज, ब्लड प्रेशर को नियंत्रित करने और आंखों को धुंधलेपन की समस्या से बचने के लिए किया जाता है। कीवी में बैक्टीरियल-रोधी और एंटीऑक्सीसडेंट गुण होते हैं, जो इसे सेहत के लिए अत्यंत फायदेमंद बनाते हैं। कीवी का वैज्ञानिक नाम एक्टीनीडिया डेलीसिओसा है।

 

कीवी के औषधीय गुण-

कीवी के औषधीय गुण की बात की जाए, तो इसमें एंटीऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी-हाइपरटेंसिव (anti-hypertensive-रक्तचाप नियंत्रित करना), एंटीथ्रोम्बोटिक (antithrombotic-खून का थक्का न जमने देना) वाले गुण मौजूद होते हैं । साथ ही इसमें विटामिन-सी, पोटैशियम व कैल्शियम के साथ-साथ फाइबर की भी अच्छी मात्रा होती है। यह पोषक तत्व शरीर के इम्यून पावर में सुधार करने और ठंड से होने वाली हल्की-फुल्की समस्याओं से बचाव करने में सहायक होते हैं। वहीं, इसमें मौजूद विटामिन-ई कोशिकाओं को ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस के प्रभाव से बचाता है। इसमें मौजूद फोलेट के कारण यह गर्भावस्था के दौरान लाभकारी होता है। इसके अलावा, पोटैशियम रक्तचाप को नियंत्रित रखने में सहायक हो सकता है।

 

कीवी के लाभ-
अलसर में फायदेमंद है कीवी-

मधुमेह के कारण होने वाले अल्सर के उपचार में कीवी बहुत लाभदायक है। अनुसंधान में यह देखा गया कि कीवी में मौजूद प्राकृतिक यौगिकों ने घाव भरने की प्रक्रिया में सुधार किया और घाव संक्रमण की शुरुआत में देरी हुई। इसके अलावा कीवी का ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम है, जो मधुमेह रोगियों के लिए लाभदायक होता है। कीवी डायबिटीज मैलिटस वाले व्यक्तियों के लिए पूरी तरह से सुरक्षित है और आसानी से उपलब्ध भी है।

 

डेंगू में लाभदायक होता है कीवी-

कीवी फल विटामिन-सी से भरपूर होता है,जिस कारण डेंगू बुखार सहित अन्य बीमारियों से निपटने के लिए डॉक्टर रोगियों को कीवी खाने की सलाह देते है। कीवी में भारी मात्रा में विटामिन सी होता है, जो इसे डेंगू से लड़ने में ख़ास मदद करता है।

 

कोलेस्ट्रॉल लेवल को कम करता है कीवी-

2009 में प्रकाशित एक अध्ययन में कीवी फल के लिपिड प्रोफाइल और लिपिड पेरोक्सीडेशन के अंकों पर प्रभावों की जांच की गयी थी। अध्ययन में पाया गया कि बदलते लिपिड प्रोफाइल वाले लोगों ने हर सप्ताह दो कीवी फलों का सेवन 8 सप्ताह तक किया। इसमें पाया गया कि उनके एलडीएल (ख़राब) कोलेस्ट्रॉल के साथ कुल कोलेस्ट्रॉल का स्तर कम हो गया और एचडीएल (अच्छा) कोलेस्ट्रॉल का स्तर काफी बढ़ गया। इस प्रकार लिपिड प्रोफ़ाइल वाले लोग निश्चित रूप से कीवी का अपने दैनिक आहार में सेवन कर सकते हैं।

 

कीवी के फायदे हृदय के लिए-

एक रिसर्च के अनुसार कीवी में मौजूद विटामिन, खनिज, एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल हृदय रोगों के खतरे को कम करते हैं। हालांकि विभिन्न फलों में एंटीऑक्सीडेंट और पॉलीफेनॉल का अलग-अलग अनुपात होता है।

2004 में प्रकाशित एक अध्ययन में बताया गया है कि कीवी में अधिक मात्रा में पॉलीफेनोल और एंटीऑक्सीडेंट (विटामिन सी और विटामिन ई) होते हैं। इस अध्ययन में यह भी पाया गया कि प्रतिदिन 2 से 3 कीवी का सेवन करने से प्लेटलेट एकत्रीकरण और ट्राइग्लिसराइड का स्तर कम हो गया। इस प्रकार रोजाना कीवी का उपयोग हृदय को सुरक्षित रखता है और हृदय रोग की समस्या से छुटकारा दिला सकता है।

 

प्रेगनेंसी में कीवी-

यह यदुभुत फल विशेष रूप से माताओं के लिए अच्छा होता है। यह उन्हें आवश्यक पोषण देकर गर्भपात की संभावना को कम करता है। कीवी गर्भवती महिला से महत्वपूर्ण विटामिन उसके बच्चे तक स्थानांतरित करने में मदद करता है। यह स्पाइना बिफिडा (ऐसी स्थिति जहां रीढ़ की हड्डी पूरी तरह से विकसित नहीं होती है) जैसे जन्म दोषों को रोकता है। इसके अतिरिक्त कीवी में फोलेट पाया जाता है। ये पोषक तत्व गर्भ में पल रहे बच्चे के स्वास्थ्य और विकास के लिए सबसे महत्वपूर्ण हैं।

 

कीवी फल के लाभ बालों के लिए-

विटामिन सी और ई से समृद्ध फल बालों के झड़ने को रोकने और बालों के स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। कीवी में ये दोनों आवश्यक विटामिन होते है। साथ ही इसमें मैग्नीशियम, जस्ता और फास्फोरस जैसे खनिज भी होते हैं, जो बालों को बढ़ाने और उनके सम्पूर्ण स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त कीवी में आयरन भी होता है, जो बालों के स्वास्थ्य में सुधार के लिए आवश्यक पोषक तत्व है।

 

कीवी के अन्य लाभ-
  • कीवी खाने से शरीर से विषाक्त पदार्थों को बाहर निकालने में मदद मिलती है।
  • कीवी खाने से त्वचा चमकदार और झुर्रियां दूर हो जाती है।
  • पेट की गर्मी और अल्सर जैसी बीमारियों को दूर करने में भी कीवी बहुत उपयोगी फल माना गया है।
  • कीवी में भरपूर आयरन और फॉलिक एसिड होता है जिससे गर्भवती महिलाओं को बहुत फायदा मिलता है।
  • कीवी खाने से डायबिटीज कंट्रोल करने में भी मदद मिलती है।
  • रोज कीवी खाने से खून में ग्लूकोज़ की मात्रा कम हो जाती है।
  • कीवी जोड़ो के दर्द, हड्डियों के दर्द को दूर करने में भी मददगार है।
  • कीवी मानसिक तनाव, बैक्टीरिया और वायरस के हमले को भी दूर करती है।

 

कीवी के उपयोग-
  • आप कीवी, अनानास, आम, और स्ट्रॉबेरी को मिलाकर ताजा फल कॉकटेल बना सकते है।
  • कीवी फल मिश्रण में थोड़ी मात्रा में शहद मिलाकर भी आप इसको खा सकते हैं।
  • कीवी को पालक, सेब, और नाशपाती के साथ मिलाकर इनका जूस बनाएं और इस प्रकार अपने आहार में कीवी के स्वाद और गुणों को शामिल करें।
  • कीवी को स्लाइस के रूप में काटकर फ्रीज करें और उन्हें गर्म दिन में स्नैक्स या मिठाई के रूप में खाएं।
  • कीवी को सलाद के रूप में भी अपने भोजन में शामिल कर सकते हैं।

 

कीवी फल के नुकसान-
  • जिस प्रकार कीवी के स्वास्थ्य लाभ हैं, वैसे ही इसके कुछ हानिकारक प्रभाव भी हैं कीवी के सेवन से एलर्जी की समस्या हो सकती है।
  • जिन लोगो को कीवी से एलर्जी हो वो इसका सेवन न करें। इसके सेवन से एलर्जी होने पर डॉक्टर से संपर्क करें।
  • कीवी फाइबर में समृद्ध है और इसके रेचक प्रभाव भी हैं। इसलिए कीवी का अधिक मात्रा में सेवन दस्त का कारण बन सकता है।
  • कीवी ऑक्सालेट रैफहाइड क्रिस्टल का स्रोत है। कीवी जैसे ऑक्सालेट समृद्ध खाद्य पदार्थों का अत्यधिक सेवन कुछ व्यक्तियों में कैल्शियम ऑक्सालेट किडनी में पत्थरों के विकास के लिए खतरा पैदा कर सकती है।
  • यह शरीर में कैल्शियम और मैग्नीशियम समेत कुछ पोषक तत्वों के अवशोषण में भी हस्तक्षेप कर सकता है।
कहां पाया जाता है कीवी?

विश्व में चीन कीवी का सबसे बड़ा उत्पाादक है और कीवी का मूल स्थान भी चीन ही है। भारत में कर्नाटक, केरल, सिक्किम, हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश, और जम्मू–कश्मीर में कीवी की खेती की जाती है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts