Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

आर्गन ऑयल के फायदे और उपयोग

आर्गन ऑयल के फायदे और उपयोग

बेहतर दिनचर्या और संतुलित आहार स्वास्थ्य के लिए जरूरी होता है। परंतु वर्तमान समय में इन दोनों को ही अनदेखा किया जा रहा है। कारणवश लोग कई बीमारियों के शिकार हो रहे हैं। अपने दैनिक दिनचर्या और आहार में थोड़ा सा बदलाव करके हम अपने-आपको स्वस्थ और बेहतर बना सकते हैं। तमाम तरह के ऑयल जैसे कोकोनट ऑयल, कैस्टर ऑयल, ऑलिव ऑयल आदि चेहरे, और बालों लिए अच्छे होते हैं। इन्हीं तेलों की श्रेणी में एक और अहम तेल आता है, जिसे चेहरे और बालों के साथ सेहत के लिए भी उत्तम माना जाता है। इस तेल का नाम है आर्गन ऑयल।

 

आर्गन ऑयल में मौजूद औषधीय गुण ही इसे अन्य तेलों से अधिक उपयोगी बनाते हैं। आर्गन ऑयल को आर्गन ट्री के फल, गुठली और गूदे से बनाया जाता है। इस तेल को “लिक्विड गोल्ड” भी बोला जाता है। साबुन, कंडीशनर और नहाने वाले शैंपू जैसे प्रोडक्टों में आर्गन ऑयल मुख्य तौर प्रयोग किया जाता है। यह सेहत, बाल, स्किन के अलावा नाखूनों के लिए भी अच्छा होता है। इसमें बहुत से विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट और मिनरल्स होते हैं। जो शरीर को कई तरह से लाभ देते हैं। सर्दियों के मौसम में इस तेल का इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई नहीं होती।

 
आगर्न ऑयल में मौजूद जरूरी पोषक तत्व-
 
  • फैटी एसिड- Fatty acid
  • विटामिन E- Vitamin E
  • कैफिक एसिड- Caffeic acid
  • टोकोफेरोल- Tocopherols
आर्गन ऑयल के फायदे-
 

जैसा कि ऊपर व्याख्या की गई है, कि इस तेल का इस्तेमाल बालों के लिए, स्वास्थ्य के लिए और त्वचा के लिए किया जाता है। जिसे हम यहां विस्तार से समझने का कोशिश करेंगे। सबसे पहले जाने हैं सेहत के लिए आर्गन ऑयल के फायदों के बारे में-

 
सेहत के लिए आर्गन ऑयल के फायदे-
 

आर्गन तेल के प्रयोग से कई शारीरिक समस्याओं से निजात पाया जाता है। जो इस प्रकार है:

 
लीवर के लिए-
 

आर्गन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण होता है। जो शरीर में वसा के विकास को रोककर लिपिड को कम करने का काम करता है। जिससे लीवर संबंधी जोखिम दूर होते हैं।

 
पाचन के लिए-
 

आर्गन ऑयल में मौजूद विटामिन-ई में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाया जाता है। जो आंतों की सेहत को स्वस्थ रखता है। इससे पाचन क्रिया में सुधार होता है। इसलिए आर्गन ऑयल को पाचन के लिए फायदेमंद माना जाता है।

 
कोलेस्ट्रॉल और दिल के लिए-
 

आर्गन ऑयल के इस्तेमाल से शरीर को कई तरह के फायदे होते हैं। जिसमें हृदय और कोलेस्ट्रोल भी शामिल है। दरअसल, आर्गन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण पाए जाते हैं। जो लो-डेंसिटी लिपोप्रोटीन (Low-density lipoprotein) कोलेस्ट्रोल को कम करते हैं। साथ ही डिस्लिपिडेमिया (एक बीमारी) से जुड़ी प्रोथ्रॉम्बोटिक (रक्त वाहिक के जोखिम से संबंधित) जटिलताओं को रोकते हैं। क्योंकि प्रोथ्रॉम्बोटिक की वजस से हृदय रोग होने की संभावना बढ़ती है। इसलिए कुछ स्टडीज में इसे ह्रदय के अलावा ब्लड शुगर को कम करने अथार्त मधुमेह के लिए भी उपयोगी पाया गया है।

 
कैंसर के लिए-
 

कई रिसर्च रिपोर्टों में यह माना गया है कि आर्गन ऑयल में पाए जाने वाले टोकोफेरोल्स, कैंसर के विकास को कम करते हैं। इसके अलावा आर्गन ऑयल में मौजूद साइटोटॉक्सिक, कैंसर सेल को फैलने से रोकता है। इसलिए कहा जाता है कि आर्गन ऑयल कैंसर के लिए भी लाभकारी होता है।

 
नाखून-
 

ऐसा माना जाता है कि आर्गन ऑयल नाखूनों के चिटकने और टूटने की दिक्कतों को कम करता है। क्योंकि आर्गन ऑयल में टोकोफेरॉल नामक तत्व पाया जाता है। जोकि एक प्रकार का विटामिन-ई होता है, जो नाखून को स्वस्थ रखने का काम करता है। इसलिए नाखूनों के लिए आर्गन ऑयल को अच्छा माना जाता है। 

 
त्वचा के लिए आर्गन ऑयल के फायदे-
 

आर्गन ऑयल त्वचा संबंधी कई समस्याओं से छुटकारा दिलाता है। जोकि इस प्रकार हैं:

 
मॉइस्चराइजर और बेहतर त्वचा के लिए-
 

आर्गन ऑयल में तमाम पोषक तत्व पाए जाते हैं। जो त्वचा पर सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आर्गन ऑयल का इस्तेमाल करने से लंबे समय तक त्वचा में नमी रहती है। इसी कारण कई मॉइस्चराइज क्रीमों में भी बढ़े स्तर पर आर्गन ऑयल का प्रयोग किया जाता है।

 
कैसे करें उपयोग?
 
  • आर्गन ऑयल का इस्तेमाल ड्रेसिंग के तौर पर करें।
  • इसका इस्तेमाल सीधे त्वचा पर भी किया जा सकता है।
मुंहासों के लिए-
 

आर्गन ऑयल मुंहासों को दूर करने का एक अच्छा घरेलू उपाय है। आर्गन ऑयल में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट गुण मुंहासों से छुटकारा दिलाने में मदद करते हैं। परंतु यह इसका प्रयोग हर तरह की त्वचा को सूट नहीं करता। इसलिए प्रयोग से पहले पैच टेस्ट (एक प्रकार का एलर्जी परीक्षण) जरूर करें।

 
कैसे करें उपयोग?
 
  • एक से दो चम्मच आर्गन तेल को नारियल तेल में मिलकर हल्का गर्म कर लें।
  • अब इसे मुंहासों से प्रभावित हिस्से पर लगाएं।
एंटी एजिंग (बुढ़ापा विरोधी)-
 

आर्गन ऑयल में एंटी-एजिंग प्रभाव पाया जाता है। जो त्वचा की झुर्रियों को हटाने में मदद करता है। दरअसल, उम्र बढ़ने पर त्वचा की नमी कम होती है। जिसके कारण चेहरे पर झुर्रियां दिखने लगती है। ऐसे में आर्गन ऑयल का इस्तेमाल स्किन में फिर से जान डालने का काम करता है।

 
कैसे करें उपयोग?
 

आर्गन ऑयल को सीधे त्वचा पर लगाया जा सकता है।

 
स्ट्रेच मार्क्स के लिए-
 

आर्गन ऑयल के इस्तेमाल से स्ट्रेच मार्क्स को हटाने में मदद मिलती है। साथ ही यह त्वचा को मॉइस्चराइजर भी देता है।

 
कैसे करें उपयोग?
 
  • पहले आर्गन ऑयल को हल्का गर्म करें।
  • अब इससे स्ट्रेच मार्क्स वाले हिस्से की थोड़ी देर मालिश करें।
घाव भरने में-
 

कहीं पर चोट लगने या घाव होने पर आर्गन ऑयल का इस्तेमाल किया जाता है। क्योंकि आर्गन ऑयल में एंटी-ऑक्सीडेंट गुण होते हैं। जो चोट और घाव को जल्दी भरने में मदद करते हैं।  

 
कैसे करें उपयोग?
 
  • पहले आर्गन ऑयल को हल्का गर्म करें।
  • अब इसे घाव या चोट वाली जगह पर लगाएं।
पराबैंगनी किरणों (Ultraviolet rays) से सुरक���षा-
 

आर्गन तेल में फ्री फैटी एसिड और टोकोफेरॉल गुण होता है। इन्हीं गुणों के कारण यह तेल स्किन को पराबैंगनी किरणों से बचाता है।

 
कैसे करें उपयोग?
 

घर से बाहर जाते समय स्किन पर आर्गन ऑयल लगाकर जाएं। 

 
बालों के लिए आर्गन ऑयल के फायदे-
 

आर्गन ऑयल बालों को कितनी तरह से फायदा पहुंचाता है। आइए जानते हैं :

 
कंडीशनर की तरह-
 

आर्गन ऑयल को बालों पर कंडीशनर की तरह इस्तेमाल करने से बाल क्षतिग्रस्त होने से बचते हैं। और उनकी नमी भी बरकरार रहती है। क्योंकि आर्गन ऑयल में विटामिन-ई, फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होते हैं। जो बालों की सेहत का पूरा ध्यान रखते हैं।

 
कैसे करें उपयोग?
 
  • आर्गन ऑयल की कुछ बूंदों को हाथों पर लें।
  • अब हाथों पर ली गई बूंदों को बालों पर लगाकर अच्छे से चंपी करें।
एंटीऑक्सीडेंट प्रभाव-
 

आर्गन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट गुण मौजूद होता है। जो हीलिंग और बालों की कोशिकाओं को पुनर्जीवित करने में सहायता करता है। जिससे बालों के विकास में मदद मिलती है।

 
स्कैल्प (खोपड़ी) के लिए मॉइस्चराइजर-
 

आर्गन ऑयल में एंटीऑक्सीडेंट और टोकोफेरोल्स पॉलीफेनोल की उच्च मात्रा होती है। जो बालों को मॉइस्चराइजर देने का काम करते हैं।

 
कैसे करें उपयोग?
 

स्नान करने के बाद आर्गन ऑयल की कुछ बूंदों को हाथों पर लेकर बालों पर अच्छे से लगाएं।

 
बाल झड़ना-
 

आर्गन ऑयल को टोकोफेरोल्स (एक तरह का विटामिन-ई) का अच्छा स्रोत माना जाता है। और विटामिन-ई बालों को गिरने और झड़ने से रोकता है। साथ ही बालों की मजबूती में भी सहायता प्रदान करता है।

 
कैसे करें उपयोग?
 
  • रात को सोने से पहले आर्गन ऑयल को हल्का गर्म करके बालों में लगाएं।
  • अगली सुबह बालों को अच्छे से शैम्पू करें।
आर्गन ऑयल के नुकसान:
  • आर्गन ऑयल के प्रयोग से वैसे तो कोई नुकसान नहीं होता लेकिन कुछ लोगों को इससे एलर्जी हो सकती है।
  • आर्गन ऑयल में विटामिन-ई उच्च मात्रा में पाई जाती है। इसलिए इसका अधिक सेवन करने से डायरिया (दस्त) और मतली जैसी समस्या उतपन्न हो सकती हैं।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts