Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

जानें, खुबानी के फायदे और उपयोग

जानें, खुबानी के फायदे और उपयोग

खुबानी एक प्रकार का फल है। जो अपने खूबसूरत आकार और खट्टे-मीठे स्वाद के चलते विश्वभर में प्रसिद्ध है। खुबानी में मौजूद तमाम पौष्टिक तत्वों के चलते इसे कई व्यंजनों और फ्रूट्स डाइट में शामिल किया जाता है। खुबानी में विटामिन ए, विटामिन बी, विटामिन सी, विटामिन ई, पोटैशियम, मैग्नीशियम, कॉपर और फास्फोरस जैसे खनिज पदार्थ पाए जाते हैं। इसके अलावा खुबानी को फाइबर का भी अच्छा स्रोत माना जाता है। इसलिए इसका सेवन आंखों, त्वचा, हृदय, पाचन, बुखार, रक्तचाप जैसी बीमारियों में फायदेमंद होता है।

 
खुबानी क्या है?

खुबानी एक बीज युक्त फल है। जिसका वैज्ञानिक नाम प्रूनस आर्मेनियाका (Prunus Armeniaca) और अंग्रेजी का नाम एप्रीकॉट (apricot) हैं। खुबानी कई सारे पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसलिए इसका इस्तेमाल ब्रेकफास्ट से लेकर स्वादिष्ट और मसालेदार भोजन बनाने में किया जा सकता है। इसका छिलका काफी मुलायम होता है।

 
खुबानी के फायदे-
पाचन के लिए-

खुबानी में फाइबर प्रचुर मात्रा में होता है। जो पाचन क्रिया को सुचारू रूप से चलाने में मदद करता है। खुबानी कब्ज जैसी पेट संबंधी समस्याओं को दूर कर, शरीर से मल निकालने में सहायता करता है।

 
बुखार के लिए-

खुबानी में एंटीपायरेटिक गुण पाया जाता है। जो बुखार को कम करने में मददगार साबित होता है। इसलिए सर्दी, जुकाम और बुखार की समस्या होने पर खुबानी का इस्तेमाल करना एक अच्छा विकल्प है।

 
वजन कम करने के लिए-

खुबानी वजन कम करने हेतु मददगार साबित होती है। एक रिसर्च के मुताबिक, खुबानी में मौजूद फाइबर सेटाइटी (Satiety) हार्मोन को रिलीज करता है। जिससे पेट को तृप्ति (Satisfaction) का एहसास होता है और बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती। परिणामस्वरूप वजन बढ़ने की आशंका कम हो जाती है।

 
कान दर्द के लिए-

खुबानी में कई प्रकार के एनाल्जेसिक यानी दर्द निवारक गुण मौजूद होते हैं। जो कान दर्द के अलावा अन्य दर्द से भी राहत दिलाते हैं।

 
रक्तचाप के लिए-

खुबानी में मैग्नीशियम, पोटैशियम और फाइबर जैसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं। जो रक्तचाप को नियंत्रित करने का काम करते हैं। इसलिए खुबानी का सेवन रक्तचाप की समस्या को दूर करने के लिए किया जा सकता है।

 
द्रव संतुलन के लिए-

गर्मी के दिनों में शरीर में द्रव असंतुलित होने पर हाइड्रेशन, डिहाइड्रेशन और ओवरहाइड्रेशन की समस्या होती है। जिसका मुख्य कारण शरीर में पानी, सोडियम और पोटैशियम की मात्रा में असंतुलन होता है। क्योंकि यह तीनों शरीर में इलेक्ट्रोलाइट के रूप में काम करते हैं और द्रव संतुलन को बनाए रखते हैं। इसलिए खुबानी का सेवन शरीर में तरल पदार्थ को बनाए रखने में मदद करता है। क्योंकि इसमें पानी, सोडियम और पोटैशियम की प्रचुर मात्रा होती है। जो शरीर में फ्लूड बैलेंस को बनाए रखते हैं।

 
सूजन के लिए-

खुबानी के सेवन से सूजन को कम किया जा सकता है। क्योंकि खुबानी में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद होता है। जो शरीर की सूजन को कम करने का काम करता है। वहीं खुबानी बीज के अंदर का खाद्य हिस्सा, पेट की सूजन को कम करता है।

 
एनीमिया के लिए-

शरीर में आयरन और फोलेट जैसे पोषक तत्वों की कमी होने की वजह से एनीमिया होता है। एनीमिया होने पर शरीर में लाल रक्त कोशिकाएं कम हो जाती हैं। जिससे अंगों तक पर्याप्त ऑक्सीजन नहीं पहुंच पाती। चूंकि खुबानी को फोलेट और आयरन से समृद्ध माना जाता है। इसलिए इसे एनीमिया की डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। इस तरह खुबानी को एनीमिया के लिए फायदेमंद माना जाता है।

 
हृदय रोग के लिए-

खुबानी में फेनोलिक नामक फाइटोकेमिकल्स होता है। यह फेनोलिक कंपाउंड शरीर में एंटीऑक्सीडेंट की तरह कार्य करते हैं। जो ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को कम करके कार्डियो प्रोटेक्टिव पर सकारात्मक प्रभाव दिखाते हैं। जिससे हृदय संबंधी रोगों (कार्डियोवस्कुलर डिजीज) से बचा जा सकता है। इस रूप में खुबानी का सेवन हृदय को स्वस्थ रखने के लिए किया जा सकता है।

 
दृष्टि सुधार के लिए-

बढ़ती उम्र और अन्य शारीरिक ��मस्याओं के कारण अधिकांश लोगों में 40 के बाद आंखों की रोशनी में कमी आने लगती है। जिसका मुख्य कारण है- शरीर में पोषण की कमी। क्योंकि शरीर में बीटा कैरोटीन नामक तत्व की कमी के कारण आंखें कमजोर और बीमारी की गिरफ्त में आने लगती हैं। और चूंकि खुबानी में β-कैरोटीन की अच्छी मात्रा मौजूद होती है। इसलिए आंखों से संबंधित परेशानी में खुबानी एक अच्छा विकल्प है।

 
हड्डियों के लिए-

खुबानी में पोटैशियम और मैग्नीशियम की अच्छी मात्रा पाई जाती है। इसके अलावा सूखी खुबानी में कैल्शियम और फास्फोरस भी अच्छी मात्रा में होता है। जो हड्डियों के लिए बेहद जरूरी तत्व हैं। इसलिए हड्डियों को लंबे समय तक स्वस्थ रखने के लिए खुबानी और सूखी खुबानी दोनों का सेवन करना चाहिए।

 
त्वचा के लिए-

खुबानी में मौजूद एंटी-एजिंग गुण, त्वचा को समय से पहले बूढ़ा होने बचाने और बढ़ती उम्र के लक्षणों जैसे फाइन लाइन्स और झुर्रियां को दूर करने में मदद करता है। इसके अलावा इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट त्वचा की सूजन (Skin inflammation) को कम करने का काम करता है। इसलिए त्वचा के लिए भी खुबानी फायदेमंद होती है।

 
मसल्स निर्माण के लिए-

मांसपेशियों के रखरखाव और उनके विकास के लिए प्रोटीन बेहद जरूरी तत्व होता है। चूंकि ड्राई खुबानी में प्रोटीन की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। इसलिए सूखी खुबानी का सेवन मसल्स निर्माण के लिए किया जा सकता है।

 
बालों के लिए-

बालों की ग्रोथ के लिए आयरन जैसे कई पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। और चूंकि खुबानी में आयरन समेत कई भरपूर खाद्य सामग्रियां मौजूद होती हैं। जो शरीर में आयरन जैसे पोषक तत्वों की कमी को दूर करके बालों की ग्रोथ में मदद करती हैं। इसलिए खुबानी को बालों के लिए भी लाभकारी माना जाता है।

 
खुबानी का उपयोग-
  • खुबानी को धोकर फल की तरह खाया जा सकता है।
  • खुबानी का सेवन मिल्क शेक में मिलाकर किया जा सकता है।
  • खुबानी को सुखाकर भी खाया जा सकता है।
  • खुबानी को दही में मिलाकर सुबह के नाश्ते के रूप में खाया जा सकता है।
  • खुबानी के बीज में एक बादाम के आकार का खाद्य हिस्सा होता है। उसे भी खाया जा सकता है।
 
खुबानी के नुकसान-
  • खुबानी के कुछ टॉक्सिक इफेक्ट हो सकते हैं। इसलिए बच्चों को इसका अधिक सेवन नहीं करना चाहिए। अन्यथा उन्हें विषाक्तता की समस्या हो सकती है।
  • सूखी खुबानी को अच्छे से चबाकर खाएं। अन्यथा यह गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल की समस्या पैदा कर सकती है।
  • जिन लोगों को खुबानी या सूखी खुबानी से एलर्जी हो, उन्हें इसका सेवन नहीं करना चाहिए।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts