Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

नाशपाती खाने के फायदे और नुकसान

नाशपाती खाने के फायदे और नुकसान

नाशपाती लोकप्रिय और पौष्टिक फलों में से एक है। इसके खट्टे-मीठे स्वाद और रस से भरपूर होने के कारण नाशपाती को लगभग सभी लोग पसंद करते हैं। अक्सर लोग नाशपाती को सलाद या जूस के रूप में सेवन करते हैं। इस फल में खूब विटामिन, फाइबर और खनिज तत्व पाए जाते हैं। इसके अतिरिक्त नाशपाती औषधीय गुणों से भी भरपूर होता है। इसलिए नाशपाती खाने से शरीर का कोलेस्ट्रॉल नियंत्रित और दिल दुरुस्त रहता है। इसलिए रोजाना नाश्ते में नाशपाती को शामिल करने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य पर सकारात्मक प्रभाव पड़ता हैं।

नाशपाती क्या है?

नाशपाती एक मौसमी फल है। आमतौर पर यह गर्मियों एवं बरसात के महीनों में देखने को मिलता है। यह प्रायः लगभग हरे सेब की तरह दिखता है। इसका वानस्पतिक नाम पाइरस कम्यूनिस (Pyrus communis) और अंग्रेजी में इसे पियर कहा जाता है। नाशपाती स्वस्थ पोषक तत्वों का एक उत्कृष्ट स्रोत है। भारत में नाशपाती गोल, मीठे, रसीले और विभिन्न रंगों में आते हैं। यह हल्के हरे से लेकर हल्के पीले या भूरे रंग के होते हैं। सामान्यतः नाशपाती को एशियाई नाशपाती (पाइरस पाइरिफोलिया) और यूरोपीय नाशपाती (पाइरस कम्युनिस) में विभाजित किया जाता है। एशियाई नाशपाती की किस्म एक रेतीली बनावट दिखाती है जो फसल या भंडारण के बाद नहीं बदलती है, जबकि यूरोपीय नाशपाती पकने पर रसदार हो जाती है।

नाशपाती का महत्व-

आयुर्वेद के अनुसार नाशपाती तासीर से ठंडा होता है। नाशपाती में विटामिन ए, सी, बी6, फोलेट के अलावा कई प्रकार के खनिज जैसे पोटैशियम, कैल्शियम, आयरन, फॉस्फोरस, मैग्नीशियम और सेलेनियम पाए जाते हैं। साथ ही इसमें प्रोटीन और पानी की भी प्रचुरता होती है। इस प्रकार यह स्वास्थ्य और सौंदर्य के लिए फायदेमंद होते हैं। इनका सेवन हाइपरएसिडिटी जैसी पाचन समस्याओं में लाभप्रद होती है। इस रूप में नाशपाती हृदय संबंधित रोग और अन्य बीमारियों से बचाव करने में भी मदद करता है। अपने औषधीय गुणों से भरपूर होने के कारण नाशपाती को आयुर्वेद में उत्तम दर्जे का फल माना गया है।

नाशपाती के फायदे-

  • प्रतिरक्षा प्रणाली बढ़ाने में सहायक-नाशपाती का सेवन प्रतिरक्षा प्रणाली में सुधार करता है। क्योंकि इसमें पर्याप्त मात्रा में एंटी ऑक्सीडेंट, विटामिन सी और तांबा पाए जाते हैं। जो प्रतिरक्षा प्रणाली को विभिन्न बीमारियों से लड़ने में मदद करते हैं। इसके अतिरिक्त इसमें मौजूद पॉलीअनसेचुरेटेड फैटी एसिड बॉडी को ऑक्सीकरण से भी बचाता है।
  • ऑस्टियोपोरोसिस से बचाता है-नाशपाती में एंटीऑक्सीडेंट एवं तमाम मिनरल्स पाए जाते हैं। जो ऑस्टियोपोरोसिस की बीमारी को भी दूर करने में कारगर होता है। इसके अलावा नाशपाती गठिया की बीमारी और उससे होने वाले दर्द से राहत दिलाने में असरदार होते हैं। इसके लिए प्रतिदिन एक गिलास नाशपाती का जूस पीना फायदेमंद होता है।
  • ऊर्जा बढ़ाने में कारगर-पूरे दिन काम करने के लिए शरीर को ऊर्जा की आवश्यकता होती है। ऐसे में एनर्जी के लिए नाशपाती फल कारगर साबित होता है। इसमें पाए जाने वाला पौष्टिक तत्व शरीर को ऊर्जा प्रदान करने में मदद करतें हैं । इसके अलावा नाशपाती में मौजूद उच्च ग्लूकोज शरीर को बेहतर ऊर्जा प्रदान करती है। इसके लिए नाशपाती के जूस को एक एनर्जी ड्रिंक की तरह सेवन करना फायदेमंद होता है।
  • मां के दूध का सेवन बंद कर रहे बच्चों के लिए लाभदायक-स्तनपान बंद कर रहे बच्चों के लिए नाशपाती खिलाने का सुझाव दिया जाता है क्योंकि नाशपाती में हाइपोएलर्जेनिक गुण होते हैं और फल में एसिड कम होता है। जिस कारण नाशपाती खाने से पाचन संबंधी समस्याएं नहीं होती हैं।
  • रक्त शर्करा को नियंत्रित करने के लिए-नाशपाती मधुमेह से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। नाशपाती का सेवन शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। वहीं, नाशपाती में मौजूद ग्लिसरॉल और उच्च फाइबर चयापचय को नियंत्रित करतें हैं। इसके अलावा नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो डायबिटीज के टाइप 2 उपचार में सहायक होता है। इसलिए मधुमेह के लक्षणों को कम करने के लिए नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करना चाहिए।
  • उपचार की प्रक्रिया को बढ़ाने में मददगार-नाशपाती उपचार की प्रक्रिया को बढ़ाने में लाभदायक होती है। इसमें मौजूद एस्कॉर्बिक एसिड उपचार प्रक्रिया को तेज करने के लिए उत्प्रेरक के रूप में कार्य करती हैं। इस प्रकार यह घावों को भरने में मदद करती है।
  • हृदय को स्वस्थ्य बनाए रखने में सहायक-नाशपाती ह्रदय को स्वस्थ्य रखने में बेहद लाभकारी होता है। इसमें कई प्रकार के फायटोन्यूट्रियन्ट्स पाए जाते हैं। जिनमें से पोटैशियम और विटामिन-सी ह्रदय प्रणाली की रक्षा करने में सक्षम होते हैं। यह हृदय पर ऑक्सीडेशन से होने वाली क्षति पर रोक लगा कर हृदय रोगों को बढ़ने से रोकते हैं।
  • एनीमिया से बचाव के लिए-नाशपाती आयरन का समृद्ध स्रोत है। जो लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाकर, शरीर में ऑक्सीजन को पहुंचाने में मदद करता है। इसके अलावा आयरन रेड ब्लड सेल्स निर्माण को बढ़ाकर एनीमिया जैसे रक्त विकार को दूर करने में भी मदद करता है।
  • ब्रेस्ट कैंसर से बचाव के लिए-नाशपाती एंटीऑक्सीडेंट एवं विटामिन सी का एक अच्छा स्रोत है। इसलिए यह ट्यूमर के विकास को रोकता है। साथ ही कैंसर की कोशिकाओं (cancer cells) को नष्ट भी करता है। जिससे कोलन कैंसर को रोका जा सकता है। इसलिए प्रतिदिन एक नाशपाती खाने से महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर से बचाव होता है।
  • पाचन में सुधार के लिए-पाचन में सुधार के लिए-नाशपाती का सेवन पाचन संबंधी समस्याओं के लिए फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद अघुलनशील पॉलीसेकेराइड फाइबर के गुणों को प्रदर्शित करता है। यह डाइजेस्टिव जूस को उत्तेजित कर पाचन क्रिया में सकारात्मक प्रभाव डालने का काम करता है। जिससे शरीर के पाचन तंत्र के कार्य में सुधार होता है।
  • फ्री रेडिकल्स से बचाव के लिए-नाशपाती मधुमेह से जुड़ी समस्याओं के लिए लाभकारी होता है। नाशपाती का सेवन शरीर में रक्त शर्करा के स्तर को कम करने में मदद करता है। वहीं, नाशपाती में मौजूद ग्लिसरॉल और उच्च फाइबर चयापचय को नियंत्रित करतें हैं। इसके अलावा नाशपाती में फ्लेवोनोइड्स की प्रचुर मात्रा पाई जाती है। जो डायबिटीज के टाइप 2 उपचार में सहायक होता है। इसलिए मधुमेह के लक्षणों को कम करने के लिए नियमित रूप से नाशपाती का सेवन करना चाहिए।
  • सूजन को कम करने के लिए-नाशपाती में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मौजूद हैं। यह गठिया के कारण होने वाले सूजन और दर्द से जुड़ी अन्य समस्याओं को कम करने में मदद करते हैं।

यह कहां पाया जाता है?

नाशपाती समशीतोष्ण इलाकों में विशेष रूप से पाया जाता हैं। यह मुख्य रूप से चीन, यूरोप और संयुक्त राज्य अमेरिका में उत्पादित होते हैं। भा���त में इसकी खेती मुख्य रूप से हिमाचल प्रदेश, जम्मू-कश्मीर और उत्तर प्रदेश में की जाती है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts