Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

नारियल के अद्भुत फायदे

नारियल के अद्भुत फायदे

नारियल बहुत ही उपयोगी फल है। इसके अनगिनत फायदे हैं। नारियल का उपयोग फल के रूप में, तेल के रूप में और दूध के रूप में किया जाता है। यह पूजा-पाठ के काम आने के साथ-साथ स्वास्थ्य को भी कई तरह से फायदा पहुंचाता है। नारियल का फल  और नारियल का पानी दोनों में अनगिनत स्वास्थ्यवर्द्धक गुण होते हैं। इसलिए आयुर्वेद में कई बीमारियों के लिए नारियल का इस्तेमाल औषधि के रूप में किया जाता रहा है। नारियल का पानी शरीर में जल की कमी को पूरा करने के साथ चेहरे पर चेचक के दाग-धब्बों को भी दूर करने में भी सहायता करता है। नारियल का फल पौष्टिकता का भंडार होता है। यह सिर दर्द से लेकर हिचकी, उल्टी, दस्त, दाद, सूजन आदि बीमारियों के लिए औषधि के रूप में प्रयुक्त होता है। नारियल में विटामिन, मिनरल, अमीनो एसिड, फाइबर, कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन जैसे पोषक तत्व होने के कारण यह कई बीम���रियों के इलाज में सहायक होता है। नारियल को तेल के रूप में भी इस्तेमाल किया जाता है। यह बालों को मजबूत बनाए रखने में मदद करता है और त्वचा को कई प्रकार के संक्रमण से बचाता है।

 
क्या होता है नारियल?

नारियल एक बहुवर्षीय एवं एकबीजपत्री पौधा है। इसका तना लम्बा और शाखा रहित होता है। मुख्य तने के ऊपरी सिरे पर लम्बी पत्तियां होती हैं। यह वृक्ष समुद्र के किनारे या नमकीन जगह पर पाए जाते हैं। इसके फल हिन्दू धर्म के धार्मिक अनुष्ठानों में प्रयुक्त होता है। नारियल के वृक्ष भारत में प्रमुख रूप से केरल,पश्चिम बंगाल और उड़ीसा में खूब उगते हैं। महाराष्ट्र में मुंबई तथा तटीय क्षेत्रों व गोआ में भी इसकी उपज होती है। नारियल एक बेहद उपयोगी फल है।

 
नारियल के फायदे
डायबिटीज के लिए फायदेमंद है नारियल

डायबिटीज के मरीजों को रोजाना कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल इंसुलिन बनने में सहायता करता है। जिससे यह मधुमेह रोगियों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इंसुलिन की सहायता से शरीर ग्लूकोज को ऊर्जा में बदल देता है और रक्त में शुगर की मात्रा को नियंत्रित करता है।

 
इम्यूनिटी बढ़ाता है नारियल

शरीर की इम्यूनिटी यानि रोगप्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने के लिए कच्चे नारियल का सेवन करना चाहिए। नारियल में प्रचुर मात्रा में एंटी-बैक्टीरियल, एंटी-पैरासाइटिक गुण होते है। जो शरीर में संक्रमण को आने से रोकते है और शरीर को गंभीर बीमारियों से दूर रखने में मदद करते है।

 
शरीर की ऊर्जा बढ़ाता है नारियल

कच्चे नारियल में फाइबर की मात्रा अधिक होती है। जो शरीर की चर्बी को कम करने व ऊर्जा को बढ़ाने में मदद करता है। इसलिए नारियल का सेवन करने से भूख नहीं लगती हैं।

 
कोलेस्ट्रॉल कम करने में सहायक है नारियल

नारियल का सेवन शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल के स्तर को सुधारने में सहायता करता है। यह हृदय से सम्बंधित परेशानियों को कम करता है। नारियल में उपस्थित सेचुरेटेड फैट शरीर में कोलेस्ट्रॉल की मात्रा को बढ़ाते हैं और खराब कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में सहायता करते हैं।

 
हड्डियों को मजबूत रखने में मददगार है नारियल

कच्चे नारियल में प्रचुर मात्रा में कैल्शियम और मैग्नीशियम होते हैं। जो हड्डियों को मजबूत रखने में मदद करता है। इसलिए रोजाना कच्चे नारियल का सेवन हड्डियों को मजबूत रखता है ।

 
दांतों के लिए लाभदायक है नारियल

दांतों से जुड़ी कोई समस्या होने पर कच्चे नारियल का सेवन करना फायदेमंद होता है। कच्चे नारियल में कैल्शियम व मैग्नीशियम जैसे खनिज होते है। जो दांतों की समस्या को दूर करने में सहायता करते हैं।

 
हृदय के लिए फायदेमंद है नारियल

हृदय के विकारों के जोखिम कम करने के लिए सूखा नारियल का सेवन करना चाहिए। सूखे नारियल में अधिक फाइबर होता है। जो हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।

 
कैंसर की रोकथाम करता है नारियल

कैंसर (Cancer) की रोकथाम करने के लिए सूखे नारियल का सेवन बहुत फायदेमंद होते है। यह शरीर को कैंसर कोशिकाओं से लड़ने में सहायता करता है। सूखे नारियल में कई तरह के पोषक तत्व होते है। जो कोलन कैंसर और ब्रेस्ट कैंसर से बचाव करने में मदद करते हैं।

 
महिलाओं के लिए नारियल के फायदे
  • महिलाओं में उम्र बढ़ने के बाद खासतौर खून की कमी यानि एनीमिया की शिकायत हो जाती है। इन कमी को दूर करने के लिए महिलाओं को रोजाना अपने आहार में सूखे नारियल को शामिल करना चाहिए। ऐसा करने से एनीमिया में लाभ मिलेगा।
  • कच्चे नारियल में प्रचुर मात्रा में विटामिन-के और आयरन होते हैं। जो बालो को स्वस्थ बनाने में सहायता करते हैं। जिससे बाल सुंदर और चमकदार बनते हैं।
  • जिन महिलाओं को त्वचा में कील मुंहासे की समस्या है। उन्हें इन समस्याओं को दूर करने के लिए कच्चे नारियल का तेल चेहरे पर लगाना चाहिए। कच्चे नारियल का सेवन करने से त्वचा में खुजली और जलन की समस्या नहीं होती।
  • महिलाओं को शरीर में रक्त परिसंचरण को बढ़ाने के लिए रोजाना नारियल का सेवन करना चाहिए। जिससे त्वचा में ऑक्सीजन बढ़ता है और रक्त परिसंचरण को बढ़ाने में सहायता मिलती है। शरीर को पर्याप्त मात्रा में ऑक्सीजन मिलने से रक्त परिसंचरण पर्याप्त मात्रा में होता है। इससे त्वचा जवान, स्वस्थ और निखरने लगती है।
नारियल के नुकसान
  • नारियल के पानी में कैलोरी बहुत कम होती है। लेकिन इसमें शुगर की मात्रा अधिक होती है। जो शुगर के स्तर को बढ़ाकर डायबिटीज को जन्म दे सकता है। इसलिए इसका सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में नारियल पानी का सेवन करने से शरीर में मोटापा बढ़ने का खतरा होता है। जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है।
  • इस बात का ध्यान रखें कि नारियल में सेचुरेटेड फैट अधिक होता है। जो ह्रदय रोग के जोखिम को बढ़ा सकता है। इसलिए नारियल का सेवन सही मात्रा में करना चाहिए।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts