Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

अनानास के फायदे और नुकसान

अनानास के फायदे और नुकसान

अनानास एक फल है। जो शक्ति को बढ़ाने, भूखवर्धक और रक्त-पित्त विकार में लाभ पहुंचाने का काम करता है। यह स्वाद में खट्ठा-मीठा और रंग में सुनहरा होता है। अनानास में विटामिन-ए, विटामिन-सी, एंटीऑक्सिडेंट, फाइबर, कैल्शियम, थायमिन, पोटेशियम, मैंगनीज, फोलेट आदि तत्व प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसमें सोडियम और वसा कम मात्रा में होता है। जिस कारण यह डाइटिंग करने वाले व्यक्तियों के लिए लाभकारी होता है। अनानास में कई औषधीय गुण होते हैं। जिनकी मदद से यह बुखार को कम करने और पेशाब संबंधी समस्या में लाभ पहुंचाता है। इसके अतिरिक्त पेट की गैस, दर्द, एसिडिटी और शारीरिक कमजोरी को दूर करने में भी अनानास मदद करता है। इसका वानस्पतिक नाम कॉमोजस अनानास या कॉमोजस पाइनएप्पल होता है।

 
अनानास के फायदे;

पाचन शक्ति के सुधार में लाभदायक है-

 

अनानास पाचन शक्ति को उत्तेजित करके आंत की अंदुरनी सतह को शांत करने में मदद करता है। इसमें घुलनशील एवं अघुलनशील दोनों ही तरह के फाइबर मौजूद होते हैं। जो पाचन और मल-त्याग प्रक्रिया में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। इसके अलावा इसमें ब्रोमेलैन नामक तत्व भी पाया जाता है, जो प्रोटीन को पचाने में मदद करता है। अनानास एक प्राकृतिक रेचक के रूप में कार्य करता है। जिससे कब्ज की समस्या दूर होती है।

 
हड्डियों के स्वास्थ के लिए फायदेमंद-
 

अनानास में खनिज मैंगनीज प्रचुर मात्रा में होता है। जो हड्डियों के स्वास्थ्य के लिए बेहद आवश्यक है। मैंगनीज फ्री-रेडिकल क्षति से कोशिकाओं को बचाता है। जिससे कैंसर से बचाव के साथ वृद्धावस्था की प्रक्रिया धीमी होती है। ताजा अनानास का एक कप जूस शरीर में मैंगनीज़ की दैनिक आवश्यकता को 75 प्रतिशत तक पूरा करता है।

 
सूजन की समस्या में लाभप्रद-
 

अनानास में ब्रोमेलैन नामक तत्व मौजूद होता है। जो एक प्राकृतिक एंटी-इंफ्लेमेटरी एजेंट के रूप में कार्य करता है। यह तत्व शरीर को जलन और सूजन से छुटकारा दिलाता है। यह मांसपेशियों में होने वाले मामूली खिंचाव, मोच और चोट से जुड़ी सूजन को ठीक करने में मदद करता है।

 
खून की कमी में कारगर है-
 

शरीर में खून की कमी को दूर करने में अनानास का सेवन फायदेमंद होता है। क्योकि अनानास का सेवन शरीर में आयरन के अवशोषण को बढ़ा देता है। जिससे शरीर में हीमोग्लोबिन की मात्रा में वृद्धि होती है और खून की कमी को दूर करने में मदद मिलती है।

 
डिप्थीरिया रोग में फायदेमंद है-
 

अनानास में विटामिन-सी के साथ ब्रोमेलैन तत्व पाया जाता है। जो चेस्ट कंजेशन (सीने में जकड़न) को दूर करने में मदद करता है। इसी कारण अनानास का सेवन डिप्थीरिया रोग के लक्षणों को भी कम करने में भी मदद करता है।

 
कैंसर से बचाव में सहायक है-
 

कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए अनानास का सेवन करना एक अच्छा है। क्योंकि अनानास में पाये जाने वाला विटामिन-सी कैंसर से बचाव करने में सहायता करता है।

 
तपेदिक (टीबी) में लाभदायक है-          
 

अनानास में एंटी ट्यूबरक्लोसिस एक्टिविटी पाई जाती है। जिसके कारण अनानास के जूस का सेवन करना टीबी के इलाज में फायदेमंद होता है।

 
अनानास के नुकसान;
  • अनानास में प्राकृतिक शर्करा उच्च मात्रा में होने के कारण यह मधुमेह रोगियों में रक्त शर्करा का स्तर बढ़ा सकता है।
  • अधिक मात्रा में अनानास का उपभोग करने से जीभ, होंठ, और भीतरी गाल में सूजन हो सकती है।
  • किसी भी प्रकार की सर्जरी से एक दिन पहले और 15 दिन बाद तक अनानास या इसके जूस का सेवन नहीं करना चाहिए।
  • अधिक मात्रा में अनानास का जूस पीने से गर्भ गिर सकता है।
कहां पाया जाता है अनानास?

अनानास ब्राजील में पाया जाने वाला एक जंगली पौधा है। भारत में अनानास फल मेघालय, असम, ओडिशा, पश्चिमी घाट, पश्चिम बंगाल, गोवा, महाराष्ट्र, कर्नाटक में पाया जाता है। यह केरल के समुद्री तटों तथा अण्डमान द्वीपसमूह में प्रचुर मात्रा में उगाया जाता है।

 

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts