Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas Trusted by 5 Lakh+ Customers Toll Free 1800-121-0053 Fast Delivery in 1–4 Days Book Online Appointment 100% Natural & Researched Formulas
Home / Blog /

अंजीर के फायदे और नुकसान

अंजीर के फायदे और नुकसान

अंजीर एक गूदेदार और रसीला फल होता है। यह बहुत फायदेमंद ड्राई फ्रूट है। अंजीर का स्वाद इस बात पर निर्भर करता है कि यह कितना पका हुआ है। यह जितना ज्यादा पका हुआ होगा, स्वाद में उतना ही अधिक मीठा होता है। अंजीर अपने स्वादवर्धक और औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। उच्च मिठास के कारण इसे कई मिठाईयों में प्रयोग किया जाता है। कब्ज, जुकाम, फेफडों और त्वचा से संबंधित रोगों के इलाज में अंजीर को लाभदायक माना जाता है। अंजीर का वानस्पतिक नाम ‘फ़िकस कैरिका’ है।

 

अंजीर के प्रकार-

 

अंजीर दो प्रकार का होता है

 

पहला- इस प्रकार के अंजीर को खेती कर उगाया जाता है। इसके पत्ते व फल आकार में बड़े-बड़े होते हैं।

 

दूसरा- यह जंगली अंजीर होते हैं। इसके फल और पत्ते खेती वाले अंजीर से आकार में छोटे होते हैं।

 
 

अंजीर के फायदे

 

कब्ज में अंजीर का उपयोग-

 

अंजीर में प्रचुर मात्रा में फाइबर मौजूद होता है, जो कब्ज से बचाव करता है। यह मल-त्यागने की क्रिया को आसान बनाकर उसे नियमित करता है। रात भर अंजीर को पानी में भिगोकर सुबह खाने और उसके पानी को पीने से पेट साफ होता है। यह पाचन शक्ति में सुधार करके उससे संबंधित समस्याओं को भी दूर करता है।

 
 

हड्डियों के लिए अंजीर का सेवन-

 

अंजीर कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम से भरपूर होता है। जो प्रमुख तत्व के रूप में हड्डियों को मज़बूत बनाता हैं। ऑस्टियोपोरोसिस (Osteoporosis) जैसे हड्डियों के विकारों में इसका सेवन करने से लाभ मिलता है। अंजीर फॉस्फोरस का भी एक समृद्ध स्रोत है, इसलिए यह हड्डियों के विकास को बढ़ने के साथ उनके पतन को रोकने में भी सहायक होता है।

 
 

हृदय रोग से बचाव में अंजीर के फायदे-

 

अंजीर का सेवन रक्त में ट्राइग्लिसराइड (triglyceride) के स्तर को कम करने में मदद करता है।रक्त में मौजूद वसा के कणों को ट्राइग्लिसराइड्स कहते हैं। जो हृदय रोगों का एक प्रमुख कारण माने जाते हैं। सूखे अंजीर में ओमेगा 3, फिनोल, और ओमेगा-6 फैटी एसिड्स होते हैं। यह फैटी एसिड कोरोनरी हृदय रोग जैसे गंभीर रोगों के जोखिम को कम करते हैं।

 
 

आंखों के लिए अंजीर का सेवन-

बढ़ती उम्र के साथ आंखों में मैक्युलर डीजेनेरेशन (Macular Degeneration) का काम होना आंखों की रोशनी में कमी आने की मुख्य वजह होती है। अंजीर के सेवन से यह प्रतिक्रिया बहुत ही धीमी हो जाती है। अंजीर में विटामिन-ए प्रचुर मात्रा में मौजूद होता है। इसलिए अंजीर आंखों की दृष्टि को बढ़ाने और मैक्युलर डीजेनेरेशन को रोकने में मदद करता है।

 
 

गले के दर्द में अंजीर खाने के फायदे-

 

अंजीर गले में होने वाले दर्द से राहत दिलाने के साथ गले की सूजन (Cheek inflammation) में भी उपयोगी है। यह स्वरतंत्री (vocal-chords) पर पड़ रहे दबाव को कम करके दर्द में राहत देता है। अंजीर के पेस्ट को गर्म पानी के साथ घोलकर गले पर लगाने से भी दर्द काम होता है और गले को राहत मिलती है। इससे खांसी एवं अन्य श्वसन प्रणाली से संबंधित रोग भी ठीक होते हैं।

 
 

मूत्र समस्याओं के लिए अंजीर का उपयोग-

 

अंजीर में मौजूद पोटैशियम मूत्र द्वारा शरीर से बाहर निकलने वाले तत्व को नियंत्रित करता है जिससे कैल्शियम का पतन रूककर विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकालने में मदद मिलती है।

 
 

अंजीर के नुकसान

  • अधिक मात्रा में अंजीर का सेवन करने से डायरिया रोग हो सकता है।
  • सूखे हुए अंजीर में शुगर की मात्रा अधिक पाई जाती है। जिससे दांतों में सड़न पैदा हो सकती है।
  • कई बार, अंजीर से एलर्जी हो भी सकती है, इसलिए पहली बार इसका सेवन कम मात्रा में ही करें।
  • बहुत सारे अंजीर एक ही सप्ताह में खाने से शरीर की पाचन प्रणाली में ब्लीडिंग हो सकती है।
  • ज्यादा अंजीर खाना पेट से भारी होकर पेट दर्द की समस्या पैदा कर सकता है।
 

कहां पाया जाता है अंजीर?

अंजीर की खेती ऐसे स्थानों पर की जाती है जहां की जमीन में चूने का अंश अधिक मात्रा में होता है। ऐसे स्थानों पर अंजीर की पैदावार बहुत अच्छी होती है। भारत में अंजीर की खेती मुख्य रूप से उत्तर-पश्चिमी प्रदेशों एवं दक्षिणी प्रदेशों में की जाती है। इसके अलावा अंजीर भूमध्यसागरीय भागों, दक्षिण-पश्चिम एशिया एवं मध्य पूर्वी भागों में भी पाया जाता है।

Explore Vedobi's natural formulas

Shop Now

More to read

Join the Vedobi family — get 10% off your first order

Wellness tips, new launches and subscriber-only offers. No spam, ever.

100% NATURAL · RESEARCHED · TRUSTED ·
10%
Shop More & Get Free Gifts